Newswrap: पढ़ें मंगलवार सुबह की 5 बड़ी खबरें

डीजल और पेट्रोल के दाम में आज फिर तेल कंपनियों ने बढ़त की है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 85 रुपये से भी ज्यादा हो गया है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संकेत दिया है कि ऐसा करना तेल कंपिनयों की मजबूरी है.

Advertisement
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा (फाइल फोटो) पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 10:12 AM IST

डीजल और पेट्रोल के दाम में आज फिर तेल कंपनियों ने बढ़त की है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 85 रुपये से भी ज्यादा हो गया है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संकेत दिया है कि ऐसा करना तेल कंपिनयों की मजबूरी है.  

मंगलवार को तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल के दाम में 25-25 पैसे प्रति लीटर की बढ़त कर दी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी है. 

Advertisement

कृषि कानूनों के विरोध पर शरद पवार बोले, पंजाब-हरियाणा के किसानों से कहा था गेहूं उत्पादन कम करें

कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन आज भी जारी है. इस बीच एनसीपी सुप्रीमो और पूर्व कृषी मंत्री शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है. शरद पवार ने कहा है कि जब वे देश के कृषि मंत्री थे तो उन्होंने पंजाब और हरियाणा के किसानों से कहा था कि वे गेहूं के उत्पादन को कम करें और वैकल्पिक फसलों के उत्पादन पर ध्यान दें. 

दिल्ली में 35% लोगों को वैक्सीन के लिए मैसेज ही नहीं पहुंचा, Co-Win ऐप को लेकर ये दिक्कतें आ रहीं सामने

 दिल्ली में वैक्सीनेशन के पहले दिन ही लोगों को सरकार द्वारा बनाई गई Co-Win ऐप में काफी परेशानी झेलनी पड़ी. बहुत से लोगों को टीकाकरण के वक्त का मैसेज नहीं मिला

Advertisement

US में नए युग की तैयारी: जश्न की शुरुआत, ट्रंप नहीं करेंगे बाइडेन का स्वागत!

दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र अमेरिका एक नए इतिहास में प्रवेश करने का जा रहा है. 20 जनवरी को जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति के पद पर शपथ लेंगे. साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी, जो इस पद पर आने वाली पहली महिला होंगी.

MP: सनी बनकर सोहेल ने बनाए युवती से संबंध, लव जिहाद विरोधी कानून के तहत केस दर्ज

मध्य प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ हाल ही में कानून बना था. इस कानून के तहत मामले दर्ज भी होने लगे हैं. प्रदेश के बड़वानी में नए कानून के तहत एक युवक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement