Newswrap: पढ़ें, सोमवार शाम की 5 बड़ी खबरें

कंगना बॉलीवुड की उन चुनिंदा सितारों में से हैं जो शिवसेना पार्टी के खिलाफ खुल कर अपने विचार रख रही हैं. वहीं, जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद हरिवंश सिंह फिर से राज्यसभा के उपसभापति चुन लिए गए हैं. वह लगातार दूसरी बार इस पद पर काबिज हुए हैं. पढ़ें अन्य 5 बड़ी खबरें...

Advertisement
कंगना रनौत कंगना रनौत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:38 PM IST

कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. कंगना बॉलीवुड की उन चुनिंदा सितारों में से हैं जो शिवसेना पार्टी के खिलाफ खुल कर अपने विचार रख रही हैं. वहीं, जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद हरिवंश सिंह फिर से राज्यसभा के उपसभापति चुन लिए गए हैं. वह लगातार दूसरी बार इस पद पर काबिज हुए हैं. पढ़ें अन्य 5 बड़ी खबरें...

Advertisement

1. कंगना का उद्धव पर निशाना- जिन्हें किया एक्सपोज, उनके साथ घूमता है बेटा आदित्य

कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. कंगना बॉलीवुड की उन चुनिंदा सितारों में से हैं जो शिवसेना पार्टी के खिलाफ खुल कर अपने विचार रख रही हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स का ये भी मानना है कि कंगना को कहीं ना कहीं राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है इसलिए वे अपने ऊपर आती कठिनाईयों के बावजूद लगातार महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साध रही हैं. गौरतलब है कि कंगना की मां ने भी शिवसेना पर तीखा हमला किया है और हाल ही में उन्होंने बीजेपी पार्टी को जॉइन किया है. कंगना ने एक बार फिर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर एक ट्वीट के सहारे निशाना साधा है. 

Advertisement

2. हाईस्कूल में आने के बाद हरिवंश ने पहली बार पहने थे जूते, पीएम मोदी ने संसद में सुनाया किस्सा

जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद हरिवंश सिंह फिर से राज्यसभा के उपसभापति चुन लिए गए हैं. वह लगातार दूसरी बार इस पद पर काबिज हुए हैं. उन्होंने विपक्ष के साझा उम्मीदवार आरजेडी के सांसद मनोज झा को मात दी. सदन में मौजूद रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश सिंह को जीत की बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि हरिवंश जमीन से जुड़े हुए हैं. पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने बहुतों के लिए काम किया है. प्रधानमंत्री ने इस दौरान हरिवंश से जुड़े किस्से भी बताए. 

3. दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद को 10 दिन की पुलिस रिमांड

दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद को 10 दिन की पुलिस रिमांड दी गई है. कड़कड़डूमा कोर्ट में दिल्ली पुलिस की तरफ से सोमवार को उमर खालिद के लिए 10 दिन की ही कस्टडी मांगी गई थी. बता दें, दिल्ली हिंसा मामले की जांच कर रही पुलिस की स्पेशल सेल ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र उमर खालिद को गिरफ्तार किया है. उमर खालिद की गिरफ्तारी बीती रात करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद हुई थी. उमर खालिद को कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन पुलिस उमर को कड़कड़डूमा कोर्ट नहीं ले गई.

Advertisement

4. जल्द खुलेंगे स्कूल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने छात्रों के लिए जारी की गाइडलाइंस

अगले सोमवार यानी 21 सितंबर से देशभर के स्कूल खुलने जा रहे हैं. इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्कूलों में बच्चों की हेल्थ को लेकर गाइडलाइंस की घोषणा कर दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर गाइडलाइंस साझा की. 

5. दिल्ली विधानसभा सत्र: BJP MLA ने कहा- कोरोना से निपटने के लिए हमारे पास है वैक्सीन

दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान रोहिणी से बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने सदन में उस वक्त सबको चौंका दिया जब उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए 'वैक्सीन' होने की बात कही. विधायक ने सदन में आगे 3 बातें गिनाते हुए कहा कि 'हमारे पास वैक्सीन है 1. मास्क 2. सोशल डिस्टेंसिंग 3. हाथ धोना.'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement