Newswrap: पढ़ें, शनिवार सुबह की पांच बड़ी खबरें

आज से भारत में कोरोना वैक्सीन अभियान की शुरुआत होने जा रही है. कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत के साथ ही लोगों को इस महामारी से छुटकारा मिलने की नई उम्मीद जाग जाएगी. गौरतलब है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा. वहीं, व्हाट्सऐप ने अपनी प्राइवेसी अपडेट को तीन महीने के लिए टाल दिया है. इसी के साथ पढ़ें शनिवार सुबह की बड़ी खबरें.

Advertisement
शनिवार की बड़ी खबरें शनिवार की बड़ी खबरें

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 9:47 AM IST

आज से भारत में कोरोना वैक्सीन अभियान की शुरुआत होने जा रही है. कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत के साथ ही लोगों को इस महामारी से छुटकारा मिलने की नई उम्मीद जाग जाएगी. गौरतलब है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा. वहीं, व्हाट्सऐप ने अपनी प्राइवेसी अपडेट को तीन महीने के लिए टाल दिया है. इसी के साथ पढ़ें शनिवार सुबह की बड़ी खबरें.

Advertisement

आज शुरू होगी कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव, पढ़ें- सबसे बड़े टीकाकरण की 10 बड़ी बातें
देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब काफी कम हो चुकी है. इस महामारी ने लोगों को काफी परेशान किया लेकिन अब इससे छुटकारा मिलने का वक्त नजदीक आ चुका है. आज से कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत हो रही है. यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा.

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में आज फिर कोहरे का कहर, विजिबिलिटी बेहद कम, प्रदूषण भी बढ़ा
दिल्ली-एनसीआर में सुबह के वक्त घने कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है. राष्ट्र्रीय राजधानी दिल्ली में देर रात से जो कोहरा (Fog) शुरू हुआ वो सुबह तक और घना होता गया. दिल्ली में कई जगहों पर आज (शनिवार) महज 2 से 3 मीटर की ही विजिबिलिटी देखी गई. ऐसे में राहगीरों को बेहद मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement

लोगों की नाराजगी के बीच तीन महीने के लिए टली WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी
WhatsApp टर्म एंड कंडीशंस को लेकर लोगों की बढ़ती नाराजगी के बीच फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप ने घोषणा की है कि उसने प्राइवेसी अपडेट करने का अपना प्लान तीन महीने के लिए टाल दिया है. कंपनी का कहना है कि प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर यूजर्स में भ्रम है. 

रूस से 'महामिसाइल' S-400 हासिल करने में टांग अड़ा रहा US, कहा- कूटनीतिक टकराव की आशंका

भारत अरबों रुपये का रक्षा सौदा कर रूस से मिसाइल डिफेंस सिस्टम S-400 खरीद रहा है. लेकिन इस डील की लेकर अमेरिका की भौहें चढ़ी हुई हैं. अमेरिका ने कहा है कि रूस के साथ इस डिफेंस डील के लिए अमेरिका की ओर से भारत को किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी. 

रघुराम राजन के बजट सुझाव; सरकार PSU में बेचे हिस्सेदारी, खर्चों की करे प्राथमिकता तय

आम बजट 2021-22 की सुगबुगाहट शुरू होने के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर और प्रमुख अर्थशास्त्री रघुराम राजन का कहना है कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार को अपने खर्चों की प्राथमिकता तय करनी चाहिए. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement