Newswrap: पढ़ें सोमवार शाम की 5 बड़ी खबरें

अफगानिस्तान में तालिबानी युग की वापसी हो गई है. ऐसे में अफगानिस्तान के हजारों लोग दूसरे देशों में भागकर शरण लेने की कोशिश में जुट गए हैं. पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली है. पढ़ें सोमवार शाम की 5 बड़ी खबरें

Advertisement
अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान (तस्वीर-AP) अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान (तस्वीर-AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 7:27 PM IST

अफगानिस्तान में तालिबानी युग की वापसी हो गई है. ऐसे में अफगानिस्तान के हजारों लोग दूसरे देशों में भागकर शरण लेने की कोशिश में जुट गए हैं. वहीं, भारत, अमेरिका समेत अन्य देशों ने भी अपने लोगों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है. अफगान में तालिबान की हुई वापसी के बीच सोमवार को अफगानिस्तानी सेना को तगड़ा झटका लगा है. पढ़ें सोमवार शाम की 5 बड़ी खबरें.

Advertisement

1. अफगानिस्तान में फंसे करीब 500 भारतीय, बाहर निकालने की कोशिशें जारी
 
अफगानिस्तान में तालिबानी युग की वापसी हो गई है. ऐसे में अफगानिस्तान के हजारों लोग दूसरे देशों में भागकर शरण लेने की कोशिश में जुट गए हैं. वहीं, भारत, अमेरिका समेत अन्य देशों ने भी अपने लोगों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है. अफगानिस्तान में फंसे भारतीय लोगों को एयरलिफ्ट करने की कोशिशें जारी हैं. बताया जा रहा है कि भारत के करीब 500 अफसर और सिक्योरिटी से जुड़ा स्टाफ यहां फंसा है. काबुल एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मची थी. हालांकि, अमेरिकी सुरक्षाबलों ने यहां पर काबू पाया, इसके बाद यहां से दूसरे देशों के लिए विमान जा रहे हैं. 

2. उज्बेकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अफगानिस्तान का सैन्य विमान, पायलट घायल
 
अफगानिस्तान में हालात दिन-पर-दिन और बुरे होते जा रहे हैं. बीते दिन अफगान में एक बार फिर से तालिबान का कब्जा हो गया है. वहीं, अफगान में तालिबान की हुई वापसी के बीच सोमवार को अफगानिस्तानी सेना को तगड़ा झटका लगा है. उज्बेकिस्तान में अफगान का एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. यह जानकारी उज्बेकिस्तान के रक्षा मंत्रालय की ओर से आई है.

3. School Reopen: यूपी बोर्ड के प्राइमरी स्कूल सितंबर और सेकेंडरी स्कूल 23 अगस्त से खुलेंगे
 

Advertisement

School Reopen: कोरोना मामलों में कमी को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि उत्तर प्रदेश बोर्ड के प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूल 23 अगस्त से खुलेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम-9 के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रक्षा बंधन के बाद स्कूलों में शिक्षा सुनिश्चित की जाए. कक्षा 6 से 8वीं 23 अगस्त से और कक्षा 1 से 5 वीं कक्षा के स्कूल एक सितंबर से खुलेंगे.

4. यूपी में कैसा होना चाहिए जनसंख्या नियंत्रण कानून? लॉ कमीशन ने योगी सरकार को दी रिपोर्ट
 
उत्तर प्रदेश लॉ कमीशन (Law Commission) ने सोमवार को जनसंख्या नियंत्रण कानून (Population Control Law) को लेकर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी. इसके साथ ही लॉ कमीशन ने जनसंख्या नियंत्रण से जुड़े कानून का ड्राफ्ट भी तैयार कर योगी सरकार (Yogi Government) को सौंप दिया है. बताया जा रहा है कि 17 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में योगी सरकार इस बिल को पेश कर सकती है. 

5. सुष्मिता देव TMC में हुईं शामिल, कल कांग्रेस से दिया था इस्तीफा 

पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली है. उन्होंने 15 अगस्त को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया था. अब अभिषेक बनर्जी और डेरक ओ ब्रायन ने सुष्मिता देव को TMC की सदस्यता दिलाई. सुष्मिता देव के कांग्रेस छोड़ने पर कांग्रेस नेताओं ने भी सवाल उठाकर कांग्रेस नेतृत्व को निशाने पर लिया था. कहा गया था कि ऐसे नेता पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं, इसपर मंथन होना चाहिए. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement