मुंबई के आरे इलाके में तेंदुए के हमले का एक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें तेंदुआ पीछे से अधेड़ उम्र की महिला पर हमला करता है, लेकिन महिला की चपलता और बहादुरी से वह कुछ नहीं कर पाता है और वापस लौटने को मजबूर होना पड़ता है.
तेंदुए के हमले की यह घटना कैमरे में कैद हो गई. आज बुधवार शाम करीब 7.45 बजे यह वाकया हुआ. पिछले तीन दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है.
इसे भी क्लिक करें --- UP: घर में पिता संग बैठी बच्ची को खींचकर ले गया तेंदुआ, 300 मीटर दूर मिला सिर
अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद महिला सुरक्षित है और उसका इलाज चल रहा है. महिला की पहचान 55 वर्षीय निर्मला देवी सिंह के रूप में हुई है. पीड़िता निर्मला देवी राम बदन सिंह फिलहाल जोगेश्वरी ईस्ट के ट्रॉमा केयर सेंटर में अस्पताल में भर्ती हैं.
सौरभ वक्तानिया