कुछ दिन से लॉज में ठहरे थे युवक-युवती... अब दोनों की मिली डेडबॉडी, रूम में संदिग्ध तरीके से लगी आग

कर्नाटक के येलेहांका न्यू टाउन में एक होटल में युवक और युवती के शव मिले हैं. युवक का शव बुरी तरह जला हुआ था. वहीं युवती बाथरूम में मिली. दोनों को जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह हादसा आग लगने से हुआ या किसी अन्य कारण से जानलेवा स्थिति पैदा हुई.

Advertisement
लॉज के कमरे में मिली युवक-युवती की लाश. (Photo: Representational) लॉज के कमरे में मिली युवक-युवती की लाश. (Photo: Representational)

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 10 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

येलेहांका न्यू टाउन के कूल कम्फर्ट लॉज में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां संदिग्ध तरीके से आग लगने से एक युवक और युवती की मौत हो गई. मृतकों की पहचान 25 वर्षीय रमेश बंदिवद्दर और 24 वर्षीय कावेरी बडिगेर के रूप में हुई है. रमेश  गजेंद्रगड़ा गडग जिले का रहने वाला था. वहीं कावेरी बागलकोट जिले की रहने वाली थी.

पुलिस का कहना है कि कावेरी ने लॉज के रिसेप्शन पर कॉल कर आग लगने की सूचना दी थी. जब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तो पाया कि तीसरी मंजिल के एयर कंडीशन रूम का दरवाजा अंदर से बंद था. टीम को दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसना पड़ा.

Advertisement

कमरे में रमेश की डेडबॉडी मिली, जो जल चुकी थी. वहीं कावेरी को वॉशरूम में बेहोशी की हालत में पाया गया, जो वहां भी अंदर से बंद थी. इसके बाद दोनों को तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह घटना आग हादसा थी या आत्महत्या. शुरुआती रिपोर्ट में कमरे में लगी आग का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: गुजरात के राजकोट में बड़ा हादसा, हाईराइज बिल्डिंग में आग लगने से 3 की मौत, 30 अब भी फंसे

लॉज प्रबंधन का कहना है कि दोनों युवक-युवती लॉज में कुछ दिन से ठहरे हुए थे. फायर ब्रिगेड और पुलिस दोनों ने घटनास्थल का मुआयना किया और कमरे के भीतर की स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने कहा कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की गहन जांच जारी है.

Advertisement

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आग के कारण दोनों की मृत्यु हुई या कमरे के भीतर किसी अन्य कारण से हादसा हुआ. अधिकारियों ने आग की वजह और मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए सुराग जुटाने और फोरेंसिक जांच तेज कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »