आवारा कुत्ते का जानलेवा हमला... 84 साल की बुजुर्ग की मौत; लोगों ने कुत्ते को खोजकर मार डाला

केरलम में 84 साल की बुजुर्ग महिला की आवारा कुत्ते के हमले से मौत का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुत्ते को खोजकर मार डाला है. इससे पहले भी इस कुत्ते ने कुछ लोगों पर हमला किया था.

Advertisement
केरलम में आवारा कुत्ते के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत का मामला सामने आया है. (Photo: Representational) केरलम में आवारा कुत्ते के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत का मामला सामने आया है. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:34 AM IST

केरलम में 84 साल की बुजुर्ग महिला की आवारा कुत्ते के हमले से मौत का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक आवारा कुत्ते ने कथित तौर पर बुजुर्ग महिला और उसके बेटे पर हमला कर दिया. जिसके बाद बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आवार कुत्ते को भी मार डाला.

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, बिस्तर पर पड़ी कार्तियानी और उनके बेटे देवदासन, जो खुद भी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, उन पर  गुरुवार शाम कुत्ते ने हमला कर दिया.

Advertisement

इस घटना की खबर मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्ते की तलाश शुरू की और मिलने पर उसे मार दिया.

पुलिस ने बताया कि कार्तियानी के अलावा कुत्ते ने आसपास के तीन अन्य लोगों और 3 कुत्तों पर भी हमला किया था.

यह भी पढ़ें: सिलेंडर कालाबाजारी पर सरकार सख्त, मॉनिटरिंग टीम रखेगी नजर; हाई-लेवल मीटिंग में कई बड़े फैसले

पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना के संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है. पोस्टमार्टम के बाद कार्तियानी का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. वहीं, देवदासन को शुक्रवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. यह घटना वेल्लाराकड (त्रिशूर) की है.

दूसरे बेटे के आने पर चला घटना का पता

आवारा कुत्ते के बुजुर्ग पर हमले की घटना का पता तब चला जब कार्तियानी का दूसरा बेटा मणि शाम को खाना लेकर घर पहुंचा. पुलिस के अनुसार, मणि ने देखा कि देवदासन गंभीर रूप से घायल थे, जबकि कार्तियानी अपने कमरे में खून से लथपथ पड़ी थीं. दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

स्थानीय लोगों का दावा है कि इलाके में चल रहे कुटीर उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले वाद्ययंत्र चेंडा के लिए लाई जाने वाली पशुओं की खाल पर आवारा कुत्ते जीवित रहते हैं, जिसकी वजह से यहां उनकी संख्या बढ़ गई है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement