'अरे मूर्ख, ठीक से देखो!', चाबी खोई तो हथौड़े से तोड़ना पड़ा स्ट्रांग रूम का ताला, कर्मचारियों पर भड़के कलेक्टर

Davanagere South Bypoll Result: कर्नाटक के दावणगेरे उपचुनाव की मतगणना में भारी लापरवाही सामने आई. स्ट्रॉन्गरूम की चाबियां नहीं मिलीं तो हथौड़े से ताले तोड़े गए. अधिकारियों की इस चूक पर बरसे जिला कलेक्टर, जानें दावणगेरे दक्षिण में कौन है आगे...

Advertisement
चुनाव अधिकारियों और एजेंटों के सामने तोड़ी गई स्ट्रॉन्गरूम की कुंडी.(Photo:Screengrab) चुनाव अधिकारियों और एजेंटों के सामने तोड़ी गई स्ट्रॉन्गरूम की कुंडी.(Photo:Screengrab)

सगाय राज

  • दावणगेरे,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

कर्नाटक दावणगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना की शुरुआत सोमवार सुबह किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं रही. DRR स्कूल मतगणना केंद्र पर जब अधिकारी वोटों की गिनती शुरू करने के लिए स्ट्रॉन्गरूम खोलने पहुंचे, तो पता चला कि चाबियां तालों से मेल ही नहीं खा रही हैं. काफी मशक्कत के बाद जब ताले नहीं खुले, तो अधिकारियों को हथौड़े और छेनी का इस्तेमाल कर कुंडी तोड़नी पड़ी.

Advertisement

DC का फूटा गुस्सा 
मतगणना केंद्र पर हुई इस बड़ी प्रशासनिक चूक से जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त (DC) जीएम गंगाधरस्वामी का पारा चढ़ गया. स्ट्रॉन्गरूम के बाहर चुनाव अधिकारियों और उम्मीदवारों के एजेंटों की मौजूदगी में उन्होंने प्रभारी सहायक अधिकारियों को जमकर फटकारा. उन्होंने गुस्से में एक कर्मचारी से कहा, 'अरे मूर्ख, चाबियों को ठीक से देखो!' हालांकि बाद में माहौल को शांत करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को आराम से काम करने की सलाह भी दी.

हथौड़े से खुले चार स्ट्रॉन्गरूम
चाबियों के भ्रम के कारण सुबह 8:00 बजे शुरू होने वाली पोस्टल बैलेट की गिनती और 8:30 बजे वाली EVM की मतगणना में देरी हो गई. सामान्य पर्यवेक्षक कुमार रमणीकांत और SP एच.टी. शेखर की मौजूदगी में कुल चार स्ट्रॉन्गरूमों के ताले जबरदस्ती तोड़ने पड़े. यह घटना अब पूरे कर्नाटक में चर्चा का विषय बनी हुई है. देखें VIDEO:- 

Advertisement

कांग्रेस को बढ़त
दावणगेरे दक्षिण में हुए इस उपचुनाव में BJP के श्रीनिवास टी. दासकरियप्पा पिछड़ गए हैं. कांग्रेस के समर्थ मल्लिकार्जुन ने BJP प्रत्याशी पर 7916 वोटों की बढ़त बनाई हुई है. यह सीट कांग्रेस के दिग्गज नेता शमनूर शिवशंकरप्पा के निधन के बाद खाली हुई थी. दूसरी ओर, बागलकोट में कांग्रेस के उमेश मेती आगे चल रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement