परिवार संग घूमें राजस्थान, IRCTC के इस पैकेज में करें प्लान, जान लें कितना आएगा खर्च

अगर आप राजस्थान घूमना चाहते हैं तो आपको IRCTC पैकेज बुक करना चाहिए. इस पैकेज में आपको जयपुर, पुष्कर, जोधपुर, उदयपुर कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा. तो चलिए जानते हैं कैसे बुक करना होगा पैकेज.

Advertisement
 Rajasthan Tour Package Rajasthan Tour Package

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

IRCTC Tour Package:अगर आप सितंबर में कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो रजवाड़ों के शहर राजस्थान का प्लान कर सकते हैं. दरअसल, IRCTC ने एक टूर पैकेज लॉन्च किया है, इस पैकेज में आपको एक साथ जयपुर, पुष्कर, जोधपुर, उदयपुर की सैर कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज.

यहां जाने पैकेज डिटेल
इस टूर पैकेज का नाम Royal Rajasthan है. जिसमें आपको एक साथ जयपुर, पुष्कर, जोधपुर, उदयपुर घूमने का मौका मिलेगा. यह पैकेज 23 सितंबर और 28 सितंबर के लिए है. आप अपने सुविधानुसार पैकेज बुक कर सकते हैं.

Advertisement

पैकेज बुक करने में कितना आएगा खर्च?
इस पैकेज में अगर आप सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए टिकट बुक करते हैं तो आपको 41950 रुपये का खर्च आएगा. डबल ऑक्यूपेंसी के लिए आपको 32,900 रुपये, ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए 31,650 रुपये खर्च आएगा. वहीं, अगर आपके साथ कोई 5 से 11 साल का बच्चा जाता है तो उसके लिए आपको 28,650 रुपये खर्च करने होंगे. अगर ट्रिप में कोई 2 से 4 साल का बच्चा जाता है तो उसके लिए आपको 19,400 रुपये खर्च करने होंगे.

पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?
इस पैकेज में आपको फ्लाइट टिकट, पैकेज में बताई गई जगहों पर घूमने के लिए व्हीकल, 4 सुबह का ब्रेकफास्ट और 4 रात का डिनर दिया जाएगा. 

पैकेज में क्या मिलेगा?

  • पैकेज में आपको हैदराबाद से जयपुर और उदयपुर से हैदराबाद का टिकट मिलेगा.
  • 1 रात जयपुर, 1 रात पुष्कर, 1 रात जोधपुर और 2 रात उदयपुर में ठहरने का मौका मिलेगा. 
  • 6 ब्रेकफास्ट, 1 लंच और 5 डिनर.
  • AC बस में पैकेज में शामिल जगहों पर घूमने का मौका.
  • ट्रैवल इंश्योरेंस

इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस नहीं मिलेगा
व्यक्तिगत खर्च जैसे लॉन्ड्री, टेलीफोन कॉल, टिप्स और ग्रेच्युटी, मिनरल वाटर, सॉफ्ट और ड्रिंक के लिए आपको खुद ही पैसे देने होंगे.
फ्लाइट में आपको खाना नहीं दिया जाएगा.
टूर गाइड सर्विस.

Advertisement

यहां चेक करें कैंसिलेशन पॉलिसी
अगर आप ट्रिप शुरू होने के 21 दिन पहले टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको पैकेज के किराए से 30 फीसदी रुपये काट कर दिया जाएगा. पैकेज शुरू होने के 15-21 दिन पहले टिकट कैंसिल करने पर पैकेज कॉस्ट से 55 फीसदी काट कर दिया जाएगा. पैकेज शुरू होने के 8 से 14 दिन पहले टिकट कैंसिल करने पर पैकेज किराया का 80 फीसदी काट कर दिया जाएगा. अगर आप पैकेज शुरू होने के 8 दिन पहले पैकेज टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको पैकेज टिकट का एक रुपया भी नहीं दिया जाएगा. 

किसी भी सहायता के लिए इस नंबर पर कर सकते हैं कॉल
828793229
8282932312

इस लिंक से डायरेक्ट कर सकते हैं बुक

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement