IRCTC Tour: लेह-लद्दाख की खूबसूरत वादियां घूमने का बनाएं प्लान, सिर्फ इतने रुपये होंगे खर्च

अगर आप लेह-लद्दाख घूमना चाहते हैं तो आपको IRCTC के पैकेज में आपको कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं कैसे बुक करना होगा पैकेज और कितने रुपये होंगे खर्च.

Advertisement
Ladakh Tour Package Ladakh Tour Package

उदय गुप्ता

  • चंदौली ,
  • 13 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 6:19 PM IST

आईआरसीटीसी एक तरफ जहां ट्रेनों के माध्यम से देश के अलग-अलग पर्यटन और धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए टूर पैकेज का संचालन करता रहता है. वहीं, दूसरी तरफ देश की खूबसूरत वादियों की सैर के लिए हवाई जहाज से टूर पैकेज भी लॉन्च करता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा लखनऊ से लेह लद्दाख के लिए टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. वाया नई दिल्ली संचालित किया जाने वाला यह हवाई टूर पैकेज 06 रात्रि और 07 दिन के लिए लॉन्च किया जा रहा है. जो 08.09.2024 से 14.09.2024 तक के लिए होगा.

Advertisement

जानिए इस टूर पैकेज की खासियत
इस टूर में पर्यटकों को लखनऊ से लेह वाया नई दिल्ली जाने आने  की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. इस दौरान खान-पान एवं ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था की गई है. यात्रा के दौरान लेह में होटल स्टे के साथ स्तूप एवं मठ दर्शन, शाम वैली में लेह पैलेस, शांति स्तूप, गुरुद्वारा, नुब्रा वैली में स्थित कैंप में रात्रि विश्राम,  दिस्कित हुण्डर और तुर्तुक गांव एवं स्थानीय जगहों की सैर के साथ मशहूर पैंगोंग झील घूमने का मौका मिलेगा.

जानिए कितना होगा किराया?
इस हवाई टूर पैकेज में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू.60100/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू. 55100/-प्रति व्यक्ति एवं तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 54600/- निर्धारित है. माता पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 53300/- बेड सहित एवं मूल्य रू. 48400/-. बिना बेड के होगा. इसमें LTC सुविधा भी उपलब्ध है.

Advertisement

इस तरह करें बुकिंग

IRCTC  उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. उन्होंने बताया कि उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है. साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नम्बरों पर संपर्क कर सकते हैं.

कानपुर: 8287930927/ 8287930930
लखनऊ: 8287930911/7988676189/ 8287930902

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement