BJP को घेरने के लिए 'INDIA' यूथ फ्रंट की खास तैयारी, बनाया ये प्लान

आम चुनाव को देखते हुए INDIA ब्लॉक के सभी दलों ने मिलकर एक नया यूथ संगठन बनाया है. इस संगठन को INDIA Youth Front (IYF) का नाम दिया गया है. इस नए गुट को कांग्रेस, एनसीपी (पवार गुट), सपा, आरजेडी, लेफ्ट, मुस्लिम यूथ लीग, पीडीपी, AIYF, DYFI, आप (CYSS), फारवार्ड ब्लॉक युथ विंग समेत अन्य घटक दलों का सर्मथन हासिल है.

Advertisement
IYF ने गुरुवार को दिल्ली में की बैठक. IYF ने गुरुवार को दिल्ली में की बैठक.

अनमोल नाथ

  • नई दिल्ली ,
  • 29 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 10:59 PM IST

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कसना शुरू कर दिया है. आम चुनाव को देखते हुए INDIA ब्लॉक के सभी दलों ने मिलकर एक नया यूथ संगठन बनाया है. इस संगठन को INDIA Youth Front (IYF) का नाम दिया गया है.

आगे की रणनीति बनाने के लिए IYF की बैठक आज दिल्ली के लोधी इस्टेट स्थित मुख्यालय पर हुई. इस बैठक में मौजूद सभी युवा दलों द्वारा INDIA Youth Front (IYF) के  राष्ट्रीय संयोजक का चुनाव किया गया. सभी दलों ने सर्वसहमति से एनसीपी (पवार गुट) के धीरज शर्मा को IYF का राष्ट्रीय संयोजक चुना. इस नए गुट को कांग्रेस, एनसीपी (पवार गुट), सपा, आरजेडी, लेफ्ट, मुस्लिम यूथ लीग, पीडीपी, AIYF, DYFI, आप (CYSS), फारवार्ड ब्लॉक युथ विंग समेत अन्य घटक दलों का सर्मथन हासिल है. 

Advertisement

व्यापक प्रर्दशन की है योजना 

IYF ने दिल्ली में हुई बैठक में बड़े स्तर पर रैली और प्रदर्शन की योजना बनाई है. इसी के तहत इंडिया यूथ फ्रंट ने मार्च के दूसरे सप्ताह में हरियाणा के किसानों और नौजवानों के समर्थन से विशाल रैली करने का प्लान बनाया है. इसके बाद INDIA ब्लॉक का यह यूथ विंग यूपी, हरियाणा, कर्नाटक समेत पूरे देश में युवाओं एवं किसानों के समर्थन में एक युवा विशाल रैली करेगी. इस रैली के जरिए IYF देश भर में भाजपा के खिलाफ हल्ला बोलने की योजना बना रही है. 

इसके अलावा इस फ्रंट ने पूरे देश में प्रदर्शन की भी योजना बनाई है. इसके दौरान बेरोजगारी, महंगाई, युवाओं की राजनीतिक भागीदारी जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा. IYF की योजना पूरे देश में बूथ स्तर तक टीम बनाकर बीजेपी की युवा विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है. इसके लिए पूरे देश में बूथ स्तर तक टीम बनकर तैयार होने की बात कही गयी है. 

Advertisement

IYF ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक के साथ प्रदेश टीमों के गठन को लेकर भी चर्चा हुई है. इसके बाद जल्दी ही पूरे देश में बूथ स्तर तक टीम गठन करने की योजना बनाई गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement