गुरुग्राम: लग्जरी कार शोरूम पर फायरिंग, हिमांशु भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी, धमकी भरा पोस्ट वायरल

गुरुग्राम में पुरानी लग्जरी गाड़ियों के मशहूर शोरूम 'बिग बॉय टॉयज' (BBT) पर हुई फायरिंग के मामले में हिमांशु भाऊ गैंग ने जिम्मेदारी ली है. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गैंग ने शोरूम मालिक जतिन आहूजा को धमकी देते हुए कर्मचारियों और ग्राहकों को भी आगाह किया है.

Advertisement
गुरुग्राम में लग्जरी कार के शोरूम पर फायरिंग. (photo: ITG) गुरुग्राम में लग्जरी कार के शोरूम पर फायरिंग. (photo: ITG)

अरविंद ओझा

  • गुरुग्राम,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST

गुरुग्राम में महंगी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों के  शोरूम 'Big Boy Toyz' (BBT) पर दिनदहाड़े फायरिंग का मामला सामने आया है. रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से किए गए इस हमले में शोरूम का एक कर्मचारी घायल हो गया है. इस घटना की जिम्मेदारी कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग ने ली है. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

फायरिंग की घटना के बाद हिमांशु भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इस घटना की जिम्मेदारी ली है. गैंग द्वारा साझा की गई पोस्ट में लिखा है कि कल जो गुरुग्राम के BBT पर गोलियां चली हैं, वो मैंने- हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर ने चलवाई हैं.

गैंग ने सीधे तौर पर शोरूम मालिक जतिन आहूजा का नाम लेते हुए कहा कि जतिन को शायद पहले बात समझ नहीं आई थी तो अब ये समझ गया तो ठीक है, नहीं तो इसके शोरूम पर आए कोई भी कर्मचारी हो या ग्राहक अपनी तैयारी करके आए.

पोस्ट में चेतावनी दी गई है कि अगली बार गोली किसी को भी लग सकती है और गैंग इसके लिए  जिम्मेदारी नहीं होगा.

Advertisement

फायरिंग में एक कर्मचारी घायल

पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम में कल महंगी सेकेंड हैंड गाड़ियों के शोरूम BBT में फायरिंग की सूचना मिली थी. इस घटना में शोरूम का एक कर्मचारी भी घायल हुआ है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि हिमांशु भाऊ और कौशल चौधरी शोरूम मालिक को लगातार धमकियां दे रहे हैं. पिछले डेढ़ साल से शोरूम के मालिक को एक्सटॉर्शन की कॉल आ रही थी. पुलिस ने बताया कि पिछले दो साल से शोरूम पर पुलिस तैनात है और शोरूम मालिक को भी सुरक्षा मिली हुई है.

वहीं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के बावजूद शनिवार को हुई इस फायरिंग ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पुलिस ने बताया कि घायल कर्मचारी का इलाज जारी है और पुलिस अब इस सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी है. गुरुग्राम पुलिस ने इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement