NewsWrap: पढ़ें, शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें

देश में चल रहे कोरोना वैक्सीन अभियान के बीच दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने भारत के पहले स्वदेशी वैक्सीन भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को लेने में झिझक दिखाई है.

Advertisement
देश में शुरू हुआ टीकाकरण अभियान (फोटो- PTI) देश में शुरू हुआ टीकाकरण अभियान (फोटो- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 7:03 PM IST

देश में चल रहे कोरोना वैक्सीन अभियान के बीच दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने भारत के पहले स्वदेशी वैक्सीन भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को लेने में झिझक दिखाई है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को बिहार में विधान परिषद के उपचुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा पढ़ें, शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें.

Advertisement

1- दिल्ली: कोवैक्सीन लेने में झिझके RML अस्पताल के डॉक्टर, कोविशील्ड वैक्सीन की मांग

देश में चल रहे कोरोना वैक्सीन अभियान के बीच दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने भारत के पहले स्वदेशी वैक्सीन भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को लेने में झिझक दिखाई है. आरएमएल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को पत्र लिखकर मांग की है कि उन्हें सिर्फ ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन कोविशील्ड ही दी जाए. 

2- बिहार विधान परिषद जाएंगे शाहनवाज हुसैन! बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को बिहार में विधान परिषद के उपचुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से शनिवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की गई.

3- यूपी: AAP विधायक सोमनाथ भारती को मिली जमानत, लेकिन अभी जेल में ही रहना होगा

Advertisement

यूपी की सुल्तानपुर जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती को आज कोर्ट से बड़ी राहत मिली. सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर ली है.

देखें- आजतक LIVE TV 

4- BKU ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, कहा-निष्पक्ष नहीं कमेटी, नई गठित करे अदालत

किसान आंदोलन में जारी गतिरोध के बीच एक किसान संगठन ने सुप्रीम कोर्ट से कृषि कानूनों पर विचार करने के लिए नई कमेटी गठित करने की मांग की है. इस संगठन का आरोप है कि पूर्व में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी निष्पक्ष नहीं है. 

5- दिल्ली के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का पहला मामला, उल्लू का सैंपल पॉजिटिव निकला

दिल्ली के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया है. यहां एक उल्लू (brown fish owl) के मृत पाये जाने पर बर्ड फ्लू टेस्ट के लिए सैम्पल भेजा गया था जो पॉजिटिव पाया गया है. चिड़ियाघर प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक H5N8 एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement