दिल्ली यूनिवर्सिटी में म्यूजिक-कल्चर का महाकुंभ... मैत्री कॉलेज में शुरू हुआ भव्य उत्सव

दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्री कॉलेज में 1–2 अप्रैल को वार्षिक आर्ट एंड कल्चरल फेस्ट मनाया जा रहा है. पहले दिन सुकृति कक्कड़ और प्रकृति कक्कड़, जबकि दूसरे दिन मोनाली ठाकुर लाइव परफॉर्म करेंगी. करीब 16 हजार लोगों के लिए कॉलेज ने जानकारी और पास हेतु विशेष ऐप भी लॉन्च किया है.

Advertisement
35 साल पुरानी परंपरा और भव्य शुरुआत.(Photo: Amardeep Kumar/ITG) 35 साल पुरानी परंपरा और भव्य शुरुआत.(Photo: Amardeep Kumar/ITG)

अमरदीप कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:26 PM IST

दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्री कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक आर्ट एंड कल्चरल फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है. यह कार्यक्रम 1 और 2 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है. कॉलेज परिसर में उत्सव जैसा माहौल है, जहां छात्राओं के साथ-साथ उनके परिवार और कॉलेज स्टाफ की भागीदारी इस आयोजन को खास बना रही है.

दरअसल, कार्यक्रम के पहले दिन 1 अप्रैल को बॉलीवुड सिंगर्स सुकृति काकर और प्रकृति कक्कड़ का लाइव परफॉर्मेंस आयोजित किया गया. वहीं दूसरे दिन 2 अप्रैल को मशहूर सिंगर मोनाली ठाकुर मंच पर प्रस्तुति देंगी. इन लाइव परफॉर्मेंस को लेकर छात्राओं और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय में हंगामा, ABVP की दीपिका झा ने प्रोफेसर को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

फेस्टिवल के दौरान कॉलेज की छात्राओं द्वारा कई सांस्कृतिक, खेलकूद और रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं. आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग कॉलेज परिसर पहुंच रहे हैं.

परिवार के साथ शामिल होने की अनोखी परंपरा

मैत्री कॉलेज का यह वार्षिक कार्यक्रम अन्य कॉलेजों से अलग माना जाता है. इस आयोजन में केवल छात्राएं ही नहीं बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी आमंत्रित किए जाते हैं. इसके साथ ही कॉलेज में कार्यरत फैकल्टी, नॉन-फैकल्टी और अन्य कर्मचारियों को भी परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया जाता है.

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, दो दिनों के इस आयोजन में लगभग 16 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है. इतने बड़े स्तर पर लोगों को व्यवस्थित करने के लिए कॉलेज ने एक अनोखी पहल की है.

Advertisement

देखें वीडियो...

कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों की मदद से एक विशेष ऐप तैयार किया गया है, जिसमें कार्यक्रम की पूरी जानकारी उपलब्ध है. इसी ऐप के माध्यम से कार्यक्रम के पास भी जारी किए जा रहे हैं और कॉलेज से जुड़ी अन्य जानकारियां भी दी जा रही हैं.

35 साल पुरानी परंपरा और भव्य शुरुआत

कार्यक्रम के पहले दिन आयोजित उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के कई सम्मानित अतिथि शामिल हुए. उन्होंने औपचारिक रूप से इस वार्षिक महोत्सव की शुरुआत की.

कॉलेज की प्रिंसिपल हरतिमा चोपड़ा ने बताया कि पिछले 35 वर्षों से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है. हर साल इस आयोजन को बेहद आकर्षक तरीके से मनाया जाता है और इसमें छात्राओं, उनके परिवारों और कॉलेज प्रशासन की बड़ी भागीदारी रहती है.

उन्होंने कहा कि इन दो दिनों के दौरान पूरे कॉलेज का माहौल बेहद खुशनुमा हो जाता है और छात्राएं, उनके मित्र व परिजन इस रंगारंग कार्यक्रम का भरपूर आनंद लेते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement