दिल्ली में कब तक जारी रहेगा तेज हवाओं का दौर? मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Delhi Mausam: तेज हवाओं के साथ दिल्ली में एक बार फिर ठंड लौट आई है. हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो ये ठंड ज्यादा दिन नहीं टिकेगी. दिल्ली में जल्द ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचेगा. आइए जानते हैं दिल्ली में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम.

Advertisement
Delhi Weather (Representational Image) Delhi Weather (Representational Image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

Weather Forecast, Delhi Mausam: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. कल से चल रहीं तेज हवाओं के चलते दिल्ली में एक बार फिर थोड़ी ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग की मानें तो 14 फरवरी तक दिल्ली में तेज हवाएं चलने के आसार हैं. तेज हवाओं से अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है. हालांकि, 14 फरवरी के बाद दिल्ली में फिर तापमान बढ़ सकता है. 

Advertisement

जानें कितना रहेगा तापमान
मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में कल यानी 14 फरवरी को तेज हवाएं चलेंगी. कल न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, अगर 15 फरवरी की बात करें तो न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 16 फरवरी को अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं रहेगा. हालांकि, 17 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहेगा. 18 फरवरी को तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 

Delhi Weather Update

बारिश-बर्फबारी पर क्या है अपडेट
मौसम विभाग की मानें तो 14 फरवरी से ताजा पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा. इस कारण से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी या बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की मानें तो 14 से 17 फरवरी तक कई पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है. IMD के मुताबिक, कश्मीर और लद्दाख के सुदूर इलाकों में 14 से 17 फरवरी के बीच हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिलेगी. वहीं, अरुणाचल प्रदेश में भी 17 फरवरी तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. 

Advertisement

तापमान पर अपडेट
हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में पिछले 24 घंटों में तापमान में 3 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान 4 से 7 डिग्री के बीच बना हुआ है. वहीं, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से, और छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री बना हुआ है. मौसम विभाग की मानें तो देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले पांच दिनों तक कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement