दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है. राजस्थान के जयपुर शहर में भी आज बारिश का असर देखने को मिला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में भी बारिश का अलर्ट जारी है.
वहीं, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 26°C से 28°C और न्यूनतम तापमान 13°C से 15°C के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है.
दिल्ली-NCR में 19 फरवरी 2026 को मुख्य रूप से साफ आसमान रहने की संभावना है. सुबह के समय हल्का धुंध छा सकती है. कल अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में 19 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है.
दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में स्मॉग की परत छाई हुई है. CPCB के मुताबिक अक्षरधाम इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया है.
दिल्ली NCR में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजधानी में आज अधिकतम तापमान 26°C से 28°C के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 13°C से 15°C के बीच रह सकता है.
इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और अक्षरधाम मंदिर के आसपास हल्की-हल्की बारिश हुई है.
दिल्ली में सुबह-सुबह मौसम ने करवट ली है. कई इलाकों में हल्की-हल्की बारिश देखने को मिली है.
मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब औौर दिल्ली में भी बारिश में भी आज बारिश की संभावना जताई है.
राजस्थान में जयपुर शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई है.