शाम 5 बजे से दिल्ली के ये रास्ते रहेंगे बंद! निकलने से पहले चेक करें ट्रैफिक एडवाइजरी

AI इम्पैक्ट समिट 2026 के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 19 फरवरी को शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इस दौरान राजधानी की कई प्रमुख सड़कों पर आवाजाही सीमित रहेगी. लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है.

Advertisement
शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक दिल्ली के कई रास्तों पर असर रहेगा. (Photo: PTI) शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक दिल्ली के कई रास्तों पर असर रहेगा. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:19 PM IST

AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आज चौथा दिन है. इस बड़े आयोजन के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. भारत मंडपम और एयरपोर्ट के आसपास वीवीआईपी मूवमेंट्स के कारण राजधानी की कई अहम सड़कों पर आवाजाही सीमित रहेगी.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों पर निकलने से पहले लोगों से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

इन मार्गों पर पड़ेगा असर

Advertisement

सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, विंडसर प्लेस, तीस जनवरी मार्ग, पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलट मार्ग, सुभ्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, भैरों मार्ग, शांति पथ, अफ्रीका एवेन्यू, सत्य मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, गुरुग्राम रोड और परेड रोड जैसे रास्तों पर प्रतिबंध रह सकता है.

Photo: X/@dtptraffic

सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई वैकल्पिक रास्ते इस्तेमाल करने की सलाह दी है. इनमें सैन मार्टिन मार्ग, पंचशील मार्ग, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, औरोबिंदो मार्ग, लोदी रोड, बरापुल्ला रोड, रिंग रोड, तिलक मार्ग, फिरोज शाह रोड, रफी मार्ग, संसद मार्ग, के. कामराज मार्ग, साउथ एवेन्यू रोड, वंदे मातरम मार्ग, एनएच-48, राव तुला राम मार्ग, ओल्ड दिल्ली-गुरुग्राम रोड और यूईआर-II, NH-48 सर्विस रोड शामिल हैं.

पब्लिक एडवाइजरी जारी:

  • प्रभावित रास्तों पर जाने से बचें.
  • अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और थोड़ा अतिरिक्त समय रखें.
  • ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें.
  • लेन अनुशासन और ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement