बर्ड फ्लू: उत्तराखंड में भी मिले मृत कौवे, जांच के लिए केरल पहुंची केंद्रीय टीम

देश के एक दर्जन राज्यों में बर्ड फ्लू के संकट से अलर्ट का माहौल है. केंद्र ने स्पेशल टीमों को कुछ राज्यों में भेजा है, जबकि दिल्ली में भी रैपिड एक्शन टीम का गठन किया गया है.

Advertisement
बर्ड फ्लू ने भारत में बढ़ाई चिंता (फाइल) बर्ड फ्लू ने भारत में बढ़ाई चिंता (फाइल)

aajtak.in

  • नई दिल्ली.,
  • 07 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 2:19 PM IST
  • देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू पर अलर्ट
  • केरल में मुर्गीपालकों को मुआवजा

कोरोना महामारी के संकट के बीच देश के कई राज्यों बर्ड फ्लू की आहट से चिंता बढ़ने लगी है. करीब एक दर्जन राज्यों ने बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है. दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में विशेष टीम का गठन कर इस पूरे मसले पर नजर रखी जा रही है.

गुरुवार को उत्तराखंड के मोथरोवाला और एसएसपी दफ्तर के पास करी 6 कौवे मृत पाए गए हैं, जिसके बाद सभी को टेस्टिंग के लिए भेजा गया है. राज्य में अलर्ट बढ़ाया गया है. केंद्र सरकार द्वारा गठित स्पेशल टीम गुरुवार को केरल पहुंची हैं. यहां प्रभावित जिलों का जायजा लिया जाएगा, जिसके आधार पर रिपोर्ट तैयार होगी.

देश में बर्ड फ्लू से निपटने के लिए कैसी तैयारियां चल रही हैं, एक नज़र डालें... 

Advertisement

•    केंद्र सरकार ने इसपर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाया है. साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय की कुछ टीमें केरल, हरियाणा के प्रभावित इलाकों में तैनात की गई हैं.


•    राजधानी दिल्ली में भी बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए 104 जगहों से सैंपल लिए गए हैं. इन्हें अब टेस्ट के लिए भेजा गया है. यहां विभाग का कहना है कि अभी दिल्ली में बर्ड फ्लू का खतरा नहीं है. लेकिन सभी चिड़ियाघरों को अलर्ट भेजा गया है. दिल्ली में करीब 11 रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है, जो ऐसे मामलों पर नजर रखेंगी.

•    केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं. सरकार ने देश में करीब 12 एपिसेंटर की लिस्ट जारी की है और इन जगहों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा है.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV


•    राजस्थान के जयपुर में कई इलाकों में मृत कौवे पाए गए हैं. जल महल, मालवीय नगर और घाट गेट के पास मृत कौवे मिलने से दहशत है.

•    पंजाब सरकार ने सभी पॉल्ट्री फॉर्म में निगरानी के आदेश दिए हैं. साथ ही प्रवासी पक्षियों की मूवमेंट पर विशेष नजर रखी जा रही है. 

•    केरल में बर्ड फ्लू का खतरा लगातार बना हुआ है. यहां बड़ी संख्या में मुर्गियों, पक्षियों को मारने का काम चल रहा है. ऐसे में सरकार की ओर से इन पक्षियों के मालिकों को कुछ मुआवजा भी दिया जा रहा है. जिसका पक्षी दो महीने से अधिक बड़ा है, उसे 200 रुपये प्रति पक्षी और 1 महीने तक वाले को 100 रुपये प्रति पक्षी का मुआवजा दिया जा रहा है. 

ओडिशा सरकार ने भी बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य और जिला स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम बनाने का फैसला लिया है. राज्य के मुख्य सचिव एस.सी. महापात्रा के मुताबिक, अभी तक राज्य में कोई मामला सामने नहीं आया है. हालांकि, राज्य में अबतक 11 हजार टेस्ट किए जा चुके हैं. राज्य में प्रवासी पक्षियों वाले स्थान पर सतर्कता बढ़ाई गई है. राज्य सरकार ने खुर्दा, भुवनेश्वर और अन्य जगहों पर पॉल्ट्री करने वाले के लिए प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »