बेंगलुरु के कृषि मेले में चर्चा में 1 करोड़ का सांड, जानें-क्यों लगी है इतनी कीमत

बेंगलुरु में चार दिन तक कृषि मेले का आयोजन किया गया. इसमें आसपास के जिलों से किसान अपने पशुओं को लेकर पहुंचे. वहीं बोरेगौड़ा अपने साढ़े तीन साल के सांड को प्रदर्शनी के लिए लेकर आए.

Advertisement
कृषि मेले में एक करोड़ का सांड चर्चा में रहा. कृषि मेले में एक करोड़ का सांड चर्चा में रहा.

aajtak.in

  • बेंगलुरू,
  • 15 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST
  • चार दिन तक चला कृषि मेला
  • हल्लीकर नस्ल का है ये सांड
  • लोग सांड संग ले रहे हैं सेल्फी

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के कृषि मेले में 1 करोड़ का सांड चर्चा का केंद्र बना रहा. मेले में पहुंचे लोगों ने सांड के साथ सेल्फी ली. सांड की कीमत एक करोड़ होने की वजह है इसकी हल्लीकर नस्ल. जो कि मवेशियों में सबसे बेहतरी मानी जाती है. वहीं सांड के मालिक ने कहा कि इसके सीमेन की बहुत मांग है, लिहाजा इसकी एक डोज एक हजार रुपये में बेचता हूं. 

Advertisement

बेंगलुरु में चार दिन तक कृषि मेले का आय़ोजन किया गया. इसमें आसपास के जिलों से किसान अपने पशुओं को लेकर पहुंचे. वहीं बोरेगौड़ा अपने साढ़े तीन साल के सांड को प्रदर्शनी के लिए लेकर आए. उन्होंने बताया कि हम इसे कृ्ष्णा नाम से बुलाते हैं. 

सांड के मालिक बोरेगौड़ा ने बताया कि इस सांड की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है. सांड हल्लीकर नस्ल का है जो मवेशियों की नस्लों में सबसे बेहतरीन होती है. 

बोरेगौड़ा ने बताया कि इसके सीमन की डिमांड बहुत ज्यादा रहती है. लिहाजा एक खुराक एक हजार रुपये में बेचते हैं. बता दें मेले में सांड का क्रेज ऐसा है कि लोग उसके साथ सेल्फी ले रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »