ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार का दावा- लक्ष्मण रेखा का उल्लंघन बताकर चुनाव कवर करने से रोका, भारत सरकार ने आरोप को नकारा

ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन की साउथ एशिया ब्यूरो चीफ अवनी डायस 20 अप्रैल को भारत से रवाना हो गई थीं. उनका दावा है कि भारत सरकार ने उनके वीजा की अवधि नहीं बढ़ाई, जिसकी वजह से उन्हें लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के एक दिन बाद भारत छोड़ना पड़ा. वह भारत के चुनावों की रिपोर्टिंग नहीं कर पाई.

Advertisement
avai dias avai dias

गीता मोहन

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 7:54 AM IST

भारत में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को वोटिंग होने जा रही है. इस बीच एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने दावा किया कि भारत में उन्हें चुनाव कवर करने की मंजूरी नहीं दी गई, जिसके बाद उन्हें देश छोड़ने को मजबूर होना पड़ा. लेकिन पत्रकार के इस दावे को भारत सरकार से जुड़े आधिकारिक सूत्रों ने गलत और भ्रामक बताया है.

Advertisement

ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) की साउथ एशिया ब्यूरो चीफ अवनी डायस 20 अप्रैल को भारत से रवाना हो गई थीं. उनका दावा है कि भारत सरकार ने उनके वीजा की अवधि नहीं बढ़ाई, जिसकी वजह से उन्हें लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के एक दिन बाद भारत छोड़ना पड़ा. वह भारत के चुनावों की रिपोर्टिंग नहीं कर पाई. 

अवनी ने बताया कि भारतीय विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने फोन कर उन्हें बताया कि उनके वीजा की अवधि बढ़ाई नहीं जा रही है. यूट्यूब पर 'फॉरेन कॉरेस्पॉन्डेंट' के उनके हालिया एपिसोड के सारी सीमाएं लांघने को इसकी वजह बताई गई. हालांकि, भारत सरकार के सूत्रों का कहना है कि अवनी ने अपने पेशेवर गतिविधियों के दौरान वीजा नियमों का उल्लंघन किया करते पाया गया था लेकिन इसके बावजूद उनके अनुरोध पर चुनावों की कवरेज के लिए उनकी वीजा की अवधि को बढ़ाया गया. 

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि डायस के वीजा की अवधि 20 अप्रैल को समाप्त हो गई थी और उन्होंने 18 अप्रैल तक की ही वीजा फीस का भुगतान किया था. लेकिन बाद में उनके वीजा की अवधि को उसी दिन बढ़ाकर जून के अंत तक बढ़ा दिया गया था.

सूत्रों का कहना है कि लेकिन डायस ने 2 अप्रैल को भारत छोड़ने का फैसला कर लिया था. लेकिन जिस समय उन्होंन भारत छोड़ा, उनका वीजा वैध था और उनके वीजा की अवधि बढ़ाने को मंजूरी दी जा चुकी थी. चुनाव कवर करने की मंजूरी नहीं देने का उनका दाव भी पूरी तरह से गलत है. 
सूत्रों का कहना है कि सभी वीजाधारकों को पॉलिंग बूथ के बाहर चुनावों को कवर करने की मंजूरी है. पॉलिंग बूथ और काउंटिंग स्टेशनों पर जाकर रिपोर्टिंग करने के लिए अथॉरिटी लेटर आवश्यक है. इस पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि एसीबी के दूसरे संवाददाता मेघना बाली और सोम पाटीदार को पहले ही चुनावी कवरेज को लेकर लेटर मिल चुके थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement