सोशल मीडिया पर कर रहे थे तालिबान का समर्थन, असम पुलिस ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार

असम में पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर तालिबान समर्थक पोस्ट करने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों ने अफगानिस्तान पर कट्टरपंथी इस्लामी संगठन के कब्जे की तारीफ में पोस्ट लिखी थी.

Advertisement
तालिबान के समर्थन में पोस्ट करने पर 14 लोगों पर एक्शन (AP फोटो) तालिबान के समर्थन में पोस्ट करने पर 14 लोगों पर एक्शन (AP फोटो)

हेमंत कुमार नाथ

  • गुवाहाटी,
  • 21 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 4:14 PM IST
  • तालिबान के समर्थन में लिखी थी पोस्ट
  • पुलिस ने दी लोगों को चेतावनी
  • कट्टरपंथ को समर्थन तो होगा एक्शन

असम पुलिस ने सोशल मीडिया पर तालिबान के समर्थन में पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन लिया है. पुलिस ने कथित तौर पर तालिबान समर्थक पोस्ट करने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों ने कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन की तारीफ की थी और अफगानिस्तान पर कब्जे को लेकर कसीदे पढ़े थे.

विशेष डीजीपी जीपी सिंह ने शनिवार को ट्वीट कर इस विषय में जानकारी भी दी. उन्हों लोगों को हिदायत भी दी है कि अगर कानूनी कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट न करें, जो भारतीय कानूनों का उल्लंघन करते हों.

Advertisement

स्पेशल डीजीपी जीपी सिंह ने ट्वीट किया, 'पुलिस ने तालिबान गतिविधियों के संबंध में सोशल मीडिया पोस्ट के लिए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने देश के कानूनी प्रावधानों को तोड़ा है. लोगों को दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट और लाइक करने में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.'

सरकारी खजाने को हथियाने के सारे रास्ते बंद, संकट में तालिबान 

UAPA के तहत भी केस दर्ज

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों पर अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट, आईटी अधिनियम और सीआरपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजीव सैकिया ने कहा कि असम पुलिस ने कामरूप, धुबरी और बारपेटा जिलों से दो-दो लोगों को सोशल मीडिया पर तालिबान का समर्थन करने वाले आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने पर गिरफ्तार किया है. वहीं दरांग, कछार, हैलाकांडी, दक्षिण सलमारा, होजई और गोलपारा जिलों में एक-एक व्यक्ति को पकड़ा गया है.

Advertisement

भड़काऊ पोस्ट पर है पुलिस की नजर

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखने वाले लोगों की निगरानी कर रहे हैं. गिरफ्तार किए गए लोगों में एक छात्र भी शामिल है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि, गिरफ्तारी शुक्रवार रात से शुरू की गई थी और उन पर UAPA, आईटी अधिनियम और सीआरपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं.
 

किन लोगों की हुई है गिरफ्तारी?

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कामरूप ग्रामीण निवासी सैदुल हक, मोजिदुल इस्लाम, बारपेटा के फारुक हुसैन खान, धुबरी के सैयद अहमद, अरमान हुसैन, करीमगंज के मुजीब उद्दीन, मुर्तुजा हुसैन खान, दारांग के मौलाना फजुल करीम के तौर पर हुई है. कछार से जावेद मजूमदार, हैलाकांडी से नदीम अख्तर, दक्षिण सलमारा से खांडकर नूर अलोम, गोलपारा से मौलाना यासीन खान और होजई जिले से मौलाना बसीरुद्दीन लस्कर की गिरफ्तारी हुई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement