आज से अमरनाथ यात्रा शुरू, पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का पहला जत्था

आज यानी 29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है. पहले जत्थे के श्रद्धालुओं ने आज पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हो चुका है. वहीं, बालटाल से भी पवित्र गुफा के रास्ते में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की भीड़ नजर आ रही है. साथ ही अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था शनिवार सुबह जम्मू के बालटाल और पहलगाम बेस कैंप शिविर के लिए रवाना हुआ हो गया है.

Advertisement
अमरनाथ यात्रा शुरू. अमरनाथ यात्रा शुरू.

aajtak.in

  • श्रीनगर,
  • 29 जून 2024,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार (28 जून) की सुबह 5.30 बजे श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को झंडी दिखाकर जम्मू के बेस कैंप से पहलगाम के लिए रवाना किया था. पहले जत्थे के श्रद्धालु ने आज पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हो गए हैं. यात्रा पर आतंकी साए की आशंका को देखते हुए तीन स्तरीय भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है. साथ ही श्रद्धालुओं के सभी बेस कैंपों की 24 घंटे सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जाएगी.

Advertisement

बालटाल और पहलगाम पहुंचा यात्रियों  का दूसरा जत्था

इसके साथ ही अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था शनिवार सुबह जम्मू के बालटाल और पहलगाम बेस कैंप शिविर के लिए रवाना हुआ हो गया है. जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से से पहलगाम बेस कैंप के लिए निकल चुके हैं.  
 
दोनों मार्गों से शुरू हुई यात्रा

52 दिवसीय तीर्थयात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त यानी रक्षाबंधन तक चलेगी. ये यात्रा शनिवार से दो मार्गों अनंतनाग में पारंपरिक 48 किमी लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल में 14 किमी छोटे, लेकिन कठिन बालटाल मार्गों से शुरू हो गई है. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, शहर के शालीमार इलाके में अपंजीकृत तीर्थयात्रियों के लिए ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण केंद्र स्थापित किया गया है. वहीं, पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर परिसर में साधुओं के पंजीकरण के लिए एक विशेष शिविर लगाया गया है.

Advertisement

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इस बार अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस की सुरक्षा विंग ने जम्मू में अमरनाथ बेस कैंप के आसपास के इलाके में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए  हैं. जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ विनोद कुमार के मुताबिक यात्रा के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. भगवती नगर इलाके में बेस कैंप शिविर के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. जम्मू शहर में लॉजमेंट और रजिस्ट्रेशन सेंटर भी कड़ी सुरक्षा में हैं. भगवती नगर इलाके में बेस कैंप शिविर के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. जम्मू शहर में लॉजमेंट और रजिस्ट्रेशन सेंटर भी कड़ी सुरक्षा में हैं.

24 घंटे होगी बेस कैंप की निगरानी

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि शिविर और उसके आसपास चौबीसों घंटे निगरानी रखने के लिए 360-डिग्री कैमरों सहित बॉडी स्कैनर और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि शिविर और उसके आसपास चौबीसों घंटे निगरानी रखने के लिए 360-डिग्री कैमरों सहित बॉडी स्कैनर और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement