'वो सास-बहू वाली तो हार गई...', संसद में अखिलेश यादव का स्मृति ईरानी पर तंज

लोकसभा के विशेष सत्र में परिसीमन बिल और महिला आरक्षण विधेयक पर हुई हंगामेदार चर्चा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर महिलाओं के अधिकारों को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज कसा.

Advertisement
सपा मुखिया ने महिला आरक्षण बिल और परिसीमन पर बोलते हुए स्मृति ईरानी पर तंज कस दिया सपा मुखिया ने महिला आरक्षण बिल और परिसीमन पर बोलते हुए स्मृति ईरानी पर तंज कस दिया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:55 PM IST

लोकसभा में गुरुवार को संसद के विशेष सत्र के दौरान परिसीमन बिल पर हंगामेदार चर्चा हुई. इस दौरान महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन बिल पर चर्चा के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर आरोप लगाए. इस दौरान महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर बात करते हुए उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी पर भी तंज कस दिया. अखिलेश यादव ने कहा कि वो सास-बहू वाली तो हार गई. ये लोग महिलाओं को असल में उनका हक नहीं देना चाहते हैं.

Advertisement

स्मृति ईरानी पर कसा तंज
अखिलेश यादव परिसीमन बिल और महिला आरक्षण पर बात कर रहे थे. इस दौरान भाषण में महिलाओं के आरक्षण और सीट रिजर्व की बात आई तो अखिलेश यादव ने कहा कि 'अगर आप सीट रिजर्व करा देंगे तो महिलाओं में आपस में ही कंपटीशन हो जाएगा. आपकी वो सास-बहू वाली तो हार गई.' इस तरह अखिलेश यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज कस दिया.

अखिलेश ने कहा- ये लोग पिछड़े वर्ग की 33 प्रतिशत महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहते हैं. जब परिसीमन की बारी आई तो इन लोगों ने पूरी रणनीति बनाई, कि कैसे क्षेत्र बनाए जाएं कि इसका फायदा इन लोगों को ही मिले. इसलिए हम चहते हैं कि पहले जनगणना हो, जब आंकड़े आ जाएं तभी परिसीमन हो.

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर लगाए आरोप
सपा नेता अखिलेश यादव ने परिसीमन बिल पर बीजेपी और सरकार की नीयत पर आरोप लगाए. उन्होंने कहा- सपा महिला आरक्षण के पक्ष हैं. डॉ. लोहिया हमेशा जेंडर जस्टिस और सोशल जस्टिस के पक्ष में रहे. हम भी उसी राह पर हैं. ये आरक्षण हमारे आह्वान को और मजबूत कर रहा है. अब भारतीय जनता पार्टी नारी को नारा बनाने की कोशिश कर रही है. 

Advertisement

जिन्होंने नारी को अपने संगठन में नहीं रखा वे उसके मान सम्मान को कैसे रखेंगे? पिछले कई साल से ये लोग सरकार में हैं, लेकिन हम दुनिया के आंकड़े देखें तो हम जेंडर इक्वालिटी में कहां खड़े हैं. इनकी खुद की सरकार को देखें तो इनकी 21 जगह सरकार है, लेकिन कितना महिला मुख्यमंत्री हैं

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement