बांग्लादेश में उथल-पुथल मची हुई है. बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना इन दिनों भारत में हैं, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह ब्रिटेन में राजनीतिक शरण मांग रही हैं. हालांकि उनका फ्यूचर प्लान क्या है, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है. इसी बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश में हुए घटनाक्रम पर ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से बात की है. वहीं, मोदी सरकार ने बुधवार को वक्फ बोर्ड एक्ट में बदलाव के लिए संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया. इस बिल को लेकर संसद में हंगामा देखने को मिला. इस दौरान जहां विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. पढ़िए गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
शेख हसीना को कहां मिलेगी राजनीतिक शरण? सस्पेंस के बीच UK के विदेश मंत्री ने जयशंकर से की बात
बांग्लादेश में उथल-पुथल मची हुई है. पड़ोसी देश में आज अंतरिम सरकार का गठन होगा. नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनूस पीएम पद की शपथ लेंगे. बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना इन दिनों भारत में हैं, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह ब्रिटेन में राजनीतिक शरण मांग रही हैं. हालांकि उनका फ्यूचर प्लान क्या है, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है. इसी बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश में हुए घटनाक्रम पर ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से बात की है. इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया ब्रीफिंग में कही.
मोदी सरकार ने बुधवार को वक्फ बोर्ड एक्ट में बदलाव के लिए संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया. इस बिल को लेकर संसद में हंगामा देखने को मिला. इस दौरान जहां विपक्ष ने जमकर हंगामा किया तो वहीं सत्तापक्ष की तरफ से अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने विस्तार से बताया कि क्यों इस विधेयक को लाने की जरूरत पड़ी. विपक्ष से समर्थन की गुहार लगाते हुए रिजिजू ने कहा कि इस बिल का समर्थन कीजिए, करोड़ों लोगों की दुआ आपको मिलेगी. चंद लोगों ने पूरे वक्फ बोर्ड को कब्जा करके रखा है और आम मुस्लिम लोगों को जो न्याय इंसाफ नहीं मिला उसे सही करने के लिए यह बिल लाया गया है. यह इतिहास में दर्ज होगा कि इस बिल किसने समर्थन किया है और किसने विरोध किया है.
पेरिस ओलंपिक में हार का सामना करने के बाद विवाद में फंसी अंतिम पंघाल की सफाई आई है. उन्होंने पेरिस में बहन को हिरासत में लिए जाने और निर्वासन की बात को गलत बताया है. दरअसल, बुधवार रात को यह बात सामने आई थी कि 53 किलो वर्ग की भारतीय रेसलर अंतिम की बहन ने उनके एक्रीडिटेशन कार्ड का इस्तेमाल कर खेल गांव में घुसने का प्रयास किया. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया और बाद में अंतिम पंघाल को उनके कोच और अन्य स्टाफ के साथ पेरिस छोड़ने को कहा. अब इसको लेकर अंतिम ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने पूरे मामले को विस्तार से बताया.
रेसलर अमन सहरावत मेडल से एक जीत दूर... पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचे
भारत के युवा पहलवान अमन सहरावत पेरिस ओलंपिक 2024 में मेन्स 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. क्वार्टर फाइनल में अमन ने अल्बेनिया के जेलिमखान अबाकारोव को तकनीकी श्रेष्ठता में 12-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिसमें उनका सामना शीर्ष वरीय जापान के रेई हिगुची से होगा. सेमीफाइनल मुकाबला 8 अगस्त यानी आज भारतीय समयानुसार 9.45 मिनट पर खेला जाएगा.
फेमस एक्टर रजा मुराद का कहना है कि पड़ोसी देश बांग्लादेश जैसे हालात भारत में कभी नहीं देखने को मिलेंगे, क्योंकि हमारी आर्म्ड फोर्स अनुशासित हैं और राजनीति से दूर रहती है. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर मुराद ने यह प्रतिक्रया दी. बीते दिनों खुर्शीद ने एक दिन पहले यह बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया था कि भले ही ऊपरी तौर पर सब कुछ सामान्य लग रहा हो, लेकिन बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है.
aajtak.in