Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 31 अगस्त 2022 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

Aaj Ki Taza Khabar: बुधवार 31 अगस्त 2022 को खबरों का सिलसिला बना रहा. शाम की अहम खबरों में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन होना रही. इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने अपनी संवेदना व्यक्त की है. इसके अलावा चीन के पैंगोंग झील के पास लद्दाख में निर्माण गतिविधियों की सैटेलाइट इमेज, झारखंड के दुमका में अंकिता मर्डर केस में दूसरी गिरफ्तारी, स्लो ओवर रेट को लेकर आईसीसी का भारत और पाकिस्तान टीम पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर GDP के आंकड़े आने की खबर प्रमुख रहीं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 8:26 PM IST

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत के लिए बुधवार का दिन अच्छा रहा. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और RBI के अनुमानों के बाद सरकार ने अप्रैल-जून तिमाही के जीडीपी ग्रोथ आंकड़े जारी कर दिए हैं. इसके अलावा बुधवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निधन का समाचार भी आया. वहीं झारखंड के दुमका में अंकिता मर्डर केस में आगे की कार्रवाई और दूसरी गिरफ्तारी का होना, लद्दाख में पैंगोंग झील के पास चीन की निर्माण गतिविधियों से जुड़ी सैटेलाइट इमेजेस का सामने आना और ICC का भारत और पाकिस्तान की टीम पर जुर्माना लगाना अहम खबरों में रहा.

Advertisement

ग्लोबल चुनौतियों के बीच भारत का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में 13.5% GDP ग्रोथ

दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाएं जहां मंदी (Global Recession) और महंगाई (Inflation) की मार से परेशान हैं. वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) तमाम चुनौतियों के बाद भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है. बुधवार को जारी पहली तिमाही के जीडीपी के आधिकारिक आंकड़ों (June Quarter GDP Data) से तो इसी बात का साफ संकेत मिलता है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, जून 2022 तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने 13.5 फीसदी की शानदार दर से वृद्धि की. तमाम अनुमान भी भारत से इसी तरह के आंकड़े की उम्मीद कर रहे थे.

सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन, PM मोदी ने जताया शोक

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को मातृ शोक हुआ है. उनकी मां श्रीमती पाओला माइनो का निधन शनिवार 27 अगस्त को इटली में हुआ था. उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को पूरे विधि विधान से हुआ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोनिया गांधी की मां के निधन पर संवेदना व्यक्त की हैं.

Advertisement

सैटेलाइट तस्वीर में दिखी चीन की चालबाजी... पैंगोंग झील के पास बना रहा पुल, सड़क

लद्दाख में चीन पैंगोंग झील के आसपास अवैध निर्माण कर रहा है. इसकी चौंकाने वाली सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों से पता चलता है कि चीन LAC के पास नई सड़कें, पुल और टॉवर्स बना रहा है. इनमें से ज्यादातर निर्माण उस इलाके में हो रहा है जिसपर चीन ने करीब 60 साल पहले अवैध रूप से कब्जा कर लिया था. फोटोज में बनती सड़कें साफ दिख रही हैं, पुल का हिस्सा भी बिल्कुल क्लियर दिख रहा है. नया निर्माण झील के दक्षिणी किनारे को Rutog में उत्तरी किनारे से जोड़ेगा जहां चीनी सेना तैनात रहती है.

अंकिता मर्डर केस में पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी ने एक लड़की का भी किया था अपहरण

अंकिता मर्डर मामले में झारखंड पुलिस ने छोटू नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है. शाहरुख के बाद इस मामले में ये दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है. छोटू पर पिछले साल भी एक लड़की का अपहरण करने का आरोप लगा था. उस लड़की ने आजतक को ये जानकारी दी है. छोटू जबरदस्ती उससे शादी करना चाहता था. लड़की के मुताबिक छोटू उसे दुबई भेजने की तैयारी कर रहा था जहां पर उसका भाई भी रहता है.

Advertisement

आईसीसी का बड़ा एक्शन, भारत-पाकिस्तान की टीम पर लगाया जुर्माना

एशिया कप 2022 में 28 अगस्त को जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं, तब फैन्स को तो काफी मज़ा आया. लेकिन अब इस मैच को लेकर दोनों टीम पर ICC ने जुर्माना लगाया है. आईसीसी ने भारत और पाकिस्तान की टीम पर 40 फीसदी का जुर्माना लगाया है, यह स्लो ओवर रेट की वजह से हुआ है. दोनों ही टीमों ने अपनी फील्डिंग के वक्त ओवर पूरे करने में तय वक्त से ज्यादा समय लिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement