राजस्थान कांग्रेस में इन दिनों घमासान मचा हुआ है. दरअसल, सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर टिप्पणी करते हुए गद्दार कहा था. इसके बाद गहलोत खेमे के विधायक हरीश चौधरी ने उनके खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है. वहीं, शराब घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट में नाम नहीं होने पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी एक मनोहर कहानी लेकर आई थी कि दिल्ली में शराब घोटाला हुआ है. पढ़िए शुक्रवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
1) कुर्सी नहीं छोड़ना चाहते गहलोत... CM से 'अपने' ही खफा, गद्दार वाले बयान पर MLA ने घेरा
राजस्थान कांग्रेस में इन दिनों घमासान मचा हुआ है. दरअसल, सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर टिप्पणी करते हुए गद्दार कहा था. इसके बाद गहलोत खेमे के विधायक हरीश चौधरी ने उनके खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है. हरीश चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, वो शोभा नहीं देता है.
श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस तमाम कवायदें कर रही है. लेकिन अभी तक ये केस अनसुलझा है. पुलिस को शक है कि आरोपी आफताब पुलिस को गोलमोल जवाब दे रहा है. अभी तक की जांच में ये साफ हो चुका है कि आफताब बेहद शातिर बदमाशों जैसा रवैया दिखा रहा है. वहीं शुक्रवार को फिर से पुलिस आऱोपी को एफएसएल लेकर पहुंची.
3) शराब घोटाला: CBI की चार्जशीट में सिसोदिया का नाम नहीं, BJP पर भड़की आप, LG को हटाने की उठी मांग
शराब घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट में नाम नहीं होने पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी एक मनोहर कहानी लेकर आई थी कि दिल्ली में शराब घोटाला हुआ है. बीजेपी ने शराब घोटाले के नाम पर परेशान और बदनाम किया है. सीबीआई की चार्जशीट से साफ है कि कोई शराब घोटाला हुआ ही नहीं.
4) MP: बीजेपी का दावा भारत जोड़ो यात्रा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, कांग्रेस का पलटवार
बीजेपी पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया है कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की पब्लिक एप्लिकेशन के बाद खरगोन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे. बीजेपी के इस दावे पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.
5) Panchayat Aajtak: AAP के पास बहुत पैसा, नेरेटिव सेट करते हैं, हम ऐसा प्रचार नहीं कर पा रहे- गंभीर
दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर आजतक का सबसे बड़ा सियासी मंच पंचायत आजतक सज गया है. यहां पर सांसद गौतम गंभीर ने भी दस्तक दी और उनकी तरफ से आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा गया. उन्होंने जोर देकर कहा कि केजरीवाल सिर्फ प्रचार में पैसे लगाते हैं, उनकी तरफ से सिर्फ झूठे वादे किए जाते हैं.
aajtak.in