पाकिस्तान की सत्ता से इमरान खान की विदाई के बाद प्रधानमंत्री पद पर काबिज हुए शहबाज शरीफ भी गुपचुप तरीके से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चिट्ठी लिख रहे हैं. दूसरी तरफ दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मामलों की तादाद बढ़कर 3795 पहुंच गई है. भारत ने चीन के नागरिकों के लिए पर्यटन वीजा सस्पेंड कर दिया है.
1- इमरान खान के नक्शे कदम पर PM शहबाज! पुतिन को गुपचुप लिख रहे हैं चिट्ठी, रूस को लेकर पाकिस्तान का क्या है प्लान
इमरान खान की पीएम पद से विदाई में उनकी बेवक्त की रूस यात्रा का बड़ा रोल रहा है. पाकिस्तान में अब प्रधानमंत्री बदल चुके हैं और पीएमएल एन के नेता शहबाज शरीफ देश के नए वजीर-ए-आजम बने हैं. लेकिन अगर रूस की बात करें शहबाज शरीफ भी इमरान खान को फॉलो करते नजर आ रहे हैं और रूस के साथ संबंधों को सुधारने के लिए चुपचाप राष्ट्रपति पुतिन को चिट्ठी लिख रहे हैं.
2- दिल्ली में कोरोना के 3975 एक्टिव मामले, 24 घंटे में सामने आए 1083 नए केस
दिल्ली में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है. लगातार तीसरे दिन एक हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 24 घंटे में 1083 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसके अलावा, एक मरीज की मौत हुई है. कुल 24177 टेस्ट किए गए थे. राजधानी में अभी भी 4.48% पॉजिटिविटी रेट बना हुआ है. दिल्ली में करीब 80 मरीज हॉस्पिटल में भर्ती हैं. जबकि यहां 3975 एक्टिव केस हैं.
3- 22000 भारतीय छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है चीन, इंडिया ने यूं किया पलटवार
भारत ने चीन की अकड़ को कड़ा संदेश देते हुए चीनी नागरिकों को इंडिया की ओर से जारी किया गया टूरिस्ट वीजा सस्पेंड कर दिया है. चीन के नागरिक अब पर्यटन वीजा पर भारत नहीं आ पाएंगे. माना जा रहा है कि भारत का ये कदम चीन की उस जिद के जवाब में उठाया है जहां चीन भारत के 22 हजार छात्रों को चीन घुसने की इजाजत नहीं दे रहा है.
4- लखीमपुर हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा ने किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की थी जमानत
यूपी के गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे और लखीमपुर हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा ने लखीमपुर की निचली अदालत में सरेंडर कर दिया है. लखीमपुर पुलिस ने सरेंडर करने के बाद आशीष मिश्रा को जेल भेज दिया है. आशीष मिश्रा मोनू को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी. आशीष मिश्रा को मिली जमानत के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था.
5- अनुष्का शर्मा के साथ मैच देख सोशल मीडिया सेंसेशन बनी ये लड़की
अगर आप स्टेडियम में कोई मैच देखने जाएं और आपको अपने फेवरेट सितारे के साथ बैठने का मौका मिले तो क्या होगा? कुछ ऐसा ही हुआ है एक लड़की के साथ जिसे पूरा मैच बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ देखने को मिला है. और वह लड़की ही सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई है.
aajtak.in