पश्चिम बंगाल में आज 152 सीटों के लिए पहले चरण की वोटिंग हो रही है. वहीं तमिलनाडु की 17वीं विधानसभा चुनने के लिए राज्य की सभी 234 सीटों पर एक साथ वोट डाले जा रहे हैं. इन खबरों के अलावा, भारतीय शेयर बाज़ार गुरुवार को खुलते ही क्रैश हो गया. पढ़ें गुरुवार सुबह की बड़ी खबरें.
रजनीकांत-कमल हासन ने डाला वोट, बंगाल-तमिलनाडु के मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी लाइनें
पश्चिम बंगाल में आज 152 सीटों के लिए पहले चरण की वोटिंग हो रही है. वहीं तमिलनाडु की 17वीं विधानसभा चुनने के लिए राज्य की सभी 234 सीटों पर एक साथ वोट डाले जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल में जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है, वहीं तमिलनाडु में भी डीएमके की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन और एआईएडीएमके-बीजेपी के एनडीए के बीच टक्कर है.
Sensex-Nifty Crash: शेयर मार्केट खुलते ही क्रैश, सेंसेक्स 800 अंक धड़ाम, ये बड़ा कारण
भारतीय शेयर बाज़ार गुरुवार को खुलते ही क्रैश हो गया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद के मुकाबले ओपनिंग के साथ ही 800 अंक से ज़्यादा फिसल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 200 अंक से ज़्यादा का गोता लगा गया. विदेशों से भी सेंसेक्स-निफ्टी के लिए रेड सिग्नल मिल रहे थे.
अब नहीं होगी यूरिया की कमी! सरकार ने किया रिकॉर्ड 2.5 मिलियन टन का आयात
भारत ने उर्वरक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए एक ही टेंडर में 2.5 मिलियन मीट्रिक टन यूरिया के आयात का फैसला किया है. यह अब तक का सबसे बड़ा एकल खरीद ऑर्डर माना जा रहा है, जो पिछले कुछ महीनों की तुलना में लगभग दोगुनी कीमत पर की गई है. यह रिकॉर्ड आयात भारत के सालाना यूरिया आयात का करीब एक चौथाई हिस्सा है.
1 मई से नया नियम, इन गेम्स पर सख्ती और बाकी को मिली छूट, सरकार का बड़ा फैसला
भारत में ऑनलाइन गेमिंग को लेकर 1 मई से नए नियम लागू होंगे. इलेक्ट्रोनिक्स और आईटी मंत्रालय ने नए नियमों को लेकर अधिसूचना जारी की है. आईटी सचिव एस कृष्णन ने कहा कि अधिकतर ऑनलाइन गेम को रजिस्ट्रेशन कराने की ज़रूरत नहीं होगी. रियल मनी गेम पहले से ही और प्रतिबंधित किए जा चुके हैं. ऑनलाइन गेम को पंजीकरण कराने की ज़रूरत नहीं होगी.
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में तापमान के सामान्य से काफी ऊपर बने रहने का अनुमान जताया है. 24 अप्रैल को गर्मी और बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री तक जा सकता है. इसी दिन से लू का असर शुरू हो जाएगा. 25 अप्रैल को हल्के बादल रह सकते हैं, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और लू का प्रकोप जारी रहेगा.
सीजफायर के बीच तेहरान में धमाके से हड़कंप, लोग बोले- एयर डिफेंस सिस्टम जैसी आवाज
ईरान की राजधानी तेहरान में गुरुवार तड़के कई धमाकों की आवाज़ें सुनाई दी हैं. स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये धमाके शहर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हुए. हालांकि, इन धमाकों के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. यह घटनाक्रम ऐसे वक्त हुआ है जब सीजफायर बढ़ाया गया है और अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत की कोशिशें तेज़ हैं.
LSG vs RR, IPL 2026: 160 रन का टोटल चेज नहीं कर पाई लखनऊ, राजस्थान ने 40 रनों से जीता मैच
IPL 2026 के 32वें मुकाबले में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 40 रनों से हरा दिया. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान की टीम ने जडेजा के नाबाद 43 रनों के दम पर 159 रन बनाए थे. इसके जवाब में लखनऊ की टीम 119 के स्कोर पर सिमट गई. इस जीत के साथ राजस्थान अंक तालिका में दूसरे पायदान पर आई गई है.
aajtak.in