Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

मिडिल ईस्ट संकट पर PM मोदी की हाई-लेवल मीटिंग, ट्रंप की धमकी के बाद बदले ईरान के सुर, पाकिस्तान के हालात और बदतर. पढ़िए रविवार की बड़ी खबरें

Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी ने मिडिल ईस्ट संकट पर उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की.(Photo: ITG) प्रधानमंत्री मोदी ने मिडिल ईस्ट संकट पर उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की.(Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST

मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार अलर्ट मोड पर है, जहां प्रधानमंत्री आवास पर हुई हाई-लेवल मीटिंग में देश के ऊर्जा और पेट्रोलियम क्षेत्रों की समीक्षा की गई. इस बीच ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम का असर दिखने लगा है और ईरान के तेवर थोड़े नरम पड़े हैं. तेहरान ने साफ किया है कि होर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं है और दुश्मन को छोड़कर बाकी जहाज वहां से गुजर सकते हैं, हालांकि ईरान ने होर्मुज के पास एक F-15 फाइटर जेट मार गिराने का भी बड़ा दावा किया है. दूसरी तरफ, अफगानिस्तान के हमलों और तनाव के चलते पाकिस्तान के हालात बदतर हो गए हैं, जिसका असर अब खेल पर भी दिख रहा है. इन सबके बीच, पीएम मोदी के बिना छुट्टी 8,931 दिन पूरे करने पर केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे 24 साल की सेवा और 'राष्ट्र प्रथम' का प्रतीक बताया. पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

Advertisement

मिडिल ईस्ट संकट पर PM मोदी की हाई-लेवल मीटिंग, पेट्रोलियम-बिजली समेत इन मुद्दों पर चर्चा

मिडिल ईस्ट के संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर एक हाई-लेवल मीटिंग की. इस बैठक में सरकार के बड़े मंत्री और अधिकारी शामिल हुए, जहां देश में तेल, गैस, बिजली और खाद (उर्वरक) की सप्लाई की समीक्षा की गई. बैठक का मुख्य मकसद यह सुनिश्चित करना था कि युद्ध के हालातों के बावजूद देश में जरूरी चीजों की किल्लत न हो और सप्लाई बिना रुके चलती रहे. 

'दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज', ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद ईरान का बयान

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही तनातनी अब एक खतरनाक मोड़ पर है. दुनिया के सबसे जरूरी तेल मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान के रुख अचानक बदलते दिख रहे हैं. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधी चेतावनी दी थी कि अगर 48 घंटे के भीतर यह समुद्री रास्ता नहीं खुला, तो अमेरिका ईरान के बिजली घरों को निशाना बनाएगा. इस धमकी के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें थोड़ी नरमी और कुछ शर्तें साफ झलक रही हैं.

Advertisement

'होर्मुज के पास मार गिराया दुश्मन का F-15 फाइटर जेट', ईरान का बड़ा दावा

ईरान की सेना ने रविवार को दावा किया कि उसने देश के दक्षिणी तट और होर्मुज द्वीप के पास एक दुश्मन के F-15 fighter jet को मार गिराया है. यह कार्रवाई ईरान की वायु रक्षा प्रणाली के जरिए की गई. ईरानी समाचार एजेंसी Fars News Agency के अनुसार, इस आधुनिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली से निशाना बनाया गया. एजेंसी ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वायु रक्षा प्रणाली द्वारा F-15 को लॉक करते हुए दिखाने का दावा किया गया है. हालांकि, इस घटना की अब तक अमेरिका या उसके मध्य-पूर्वी सहयोगी देशों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

तालिबान के हमलों से कांपा पाकिस्तान, अब बिना दर्शकों के होगा PSL, केवल दो शहरों में होंगे मैच

PSL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी, लेकिन इस बार टूर्नामेंट सिर्फ दो शहरों कराची और लाहौर में ही खेला जाएगा. पहले इसे छह शहरों में आयोजित करने की योजना थी. PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री नहीं होगी. उन्होंने यह भी साफ किया कि PSL 2026 का ओपनिंग सेरेमनी भी नहीं होगा.

Advertisement

'24 साल बिना छुट्टी काम', PM मोदी के रिकॉर्ड 8931 दिन पूरे होने पर किसने क्या कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक जीवन में 8,931 दिन पूरे करने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और अब प्रधानमंत्री के रूप में उनका यह लंबा कार्यकाल 'राष्ट्र प्रथम' की भावना, गरीबों को अधिकार दिलाने और वैश्विक मंच पर देश का गौरव बढ़ाने की उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता बन गए हैं. राष्ट्र और जनता के प्रति उनकी शुद्ध निष्ठा ही उनकी पहचान है.'

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement