Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 सितंबर 2022 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 21 सितंबर 2022 की खबरें और समाचार: ईरान में महसा अमिनी की पुलिस कस्टडी में हुई मौत से देश में बवाल तेज हो गया है. पुलिस ने अमिनी को महिलाओं के लिए ईरान के सख्त ड्रेस कोड के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया था. बिहार के सासाराम में बड़ा हादसा हो गया. यहां मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. यह हादसा दीनदयाल उपाध्याय रेल डिवीजन के कुंभऊ स्टेशन के पास हुआ. उधर, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बीते कुछ दिनों से छात्रों का एक बड़ा आंदोलन चल रहा है. यह आंदोलन यूनिवर्सिटी की ओर से फीस बढ़ाए जाने के विरोध में चल रहा है.

Advertisement
ईरान में महसा अमिनी की मौत पर बवाल ईरान में महसा अमिनी की मौत पर बवाल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:04 AM IST

ईरान में महसा अमिनी की पुलिस कस्टडी में हुई मौत से देश में बवाल तेज हो गया है. पुलिस ने अमिनी को महिलाओं के लिए ईरान के सख्त ड्रेस कोड के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया था. बिहार के सासाराम में बड़ा हादसा हो गया. यहां मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. यह हादसा दीनदयाल उपाध्याय रेल डिवीजन के कुंभऊ स्टेशन के पास हुआ. उधर, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बीते कुछ दिनों से छात्रों का एक बड़ा आंदोलन चल रहा है. यह आंदोलन यूनिवर्सिटी की ओर से फीस बढ़ाए जाने के विरोध में चल रहा है. पढ़ें बुधवार सुबह की 5 बड़ी खबरें.

Advertisement

100 साल बाद चार गुना बढ़ी फीस, जानें इलाहाबाद यूनिवर्सिटी आंदोलन की पूरी कहानी

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बीते कुछ दिनों से छात्रों का एक बड़ा आंदोलन चल रहा है. यह आंदोलन यूनिवर्सिटी की ओर से फीस बढ़ाए जाने के विरोध में चल रहा है. पिछले 5 दिनों से चल रहे प्रदर्शन के चलते विश्वविद्यालय कैंपस छात्रों के नारों से गूंज रहा होता है. आइए जानते हैं कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फीस में कितनी बढ़ोतरी की है?

दिल्ली: सीमापुरी इलाके में डिवाइडर पर सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, 4 लोगों की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में डिवाइडर पर सो रहे लोगो को ट्रक ने कुचल दिया. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर है. ये हादसा आज सुबह करीब चार बजे हुआ है.

Advertisement

ईरान में हिजाब के खिलाफ उग्र हुआ प्रदर्शन, 3 की मौत; 220 घायल; UN समेत कई देशों ने जताई चिंता

ईरान में महसा अमिनी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी. पुलिस ने उन्हें महिलाओं के लिए ईरान के सख्त ड्रेस कोड के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया था. महसा की मौत के बाद ईरान में बवाल तेज हो गया. ईरान में हिजाब पहनने के सख्त कानून के बावजूद महिलाएं हिजाब उतारकर और कई जगहों पर हिजाब जलाकर अपना विरोध जता रही हैं.
 

बिहार के सासाराम में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, गया-हावड़ा रेल रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

बिहार के सासाराम में बड़ा हादसा हो गया. यहां मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. यह हादसा दीनदयाल उपाध्याय रेल डिवीजन के कुंभऊ स्टेशन के पास हुआ. हादसे के चलते कई ट्रेनें प्रभावित हो गईं. राहत और बचाव में कई टीमें जुट गई हैं.


Ind Vs Aus 1st T20: बॉलर्स ही बने टीम इंडिया के विलेन, आखिरी 5 ओवर में लुटवा दिए 61 रन, ऑस्ट्रेलिया से ऐसे हारा भारत

मोहाली में खेले गए पहले टी-20 मैच में फैन्स को दमदार खेल देखने को मिला. ऑस्ट्रेलिया ने यहां 4 विकेट से जीत हासिल की. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 208 का स्कोर बनाया था, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी ओवर में जाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया अब 3 मैच की सीरीज़ में 0-1 से पिछड़ गई है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement