Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

ईरान के परमाणु केंद्र पर बमबारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-ईरानी राष्ट्रपति की बात और राहुल का सरकार पर वार. पढ़ें शाम की बड़ी खबरें

Advertisement
ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर अमेरिका-इजरायल की भारी बमबारी (File Photo:AP) ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर अमेरिका-इजरायल की भारी बमबारी (File Photo:AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:23 PM IST

अमेरिका-इजरायल ने ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर जबरदस्त बमबारी की है, जिसके बाद पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर बात की. इधर देश में राहुल गांधी ने गिरते रुपये और महंगाई को लेकर सरकार को घेरा है. वहीं, क्रिकेट के मैदान में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दूसरी ओर, केंद्र ने कमर्शियल LPG का कोटा 30% से बढ़ाकर 50% कर बड़ी राहत दी है.पढ़ें शनिवार शाम की बड़ी खबरें

Advertisement

ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर बड़ा हमला, अमेरिका-इजरायल की जबरदस्त बमबारी

मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर चरम पर है. ईरान के सबसे सुरक्षित और संवेदनशील माने जाने वाले नतांज परमाणु केंद्र (Natanz Nuclear Facility) पर एक भीषण हमला हुआ है. खबर है कि अमेरिका-इजरायल ने मिलकर इस साइट पर जबरदस्त बमबारी की है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि, इस भारी हमले के बीच राहत की एक बड़ी खबर भी सामने आई है.

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान से की बात, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स पर अटैक की निंदा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की है. इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें ईद-उल-फितर और ईरानी नए साल नवरोज (Nowruz) की शुभकामनाएं दीं. दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत में न केवल त्योहारों की खुशियां साझा की गईं, बल्कि मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालातों और सुरक्षा से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई.

Advertisement

'आने वाली महंगाई के साफ संकेत...', रुपये में गिरावट और ईंधन के बढ़ते दामों पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

देश में बढ़ती महंगाई और गिरते रुपये को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने आगाह किया कि रुपये की कमजोरी और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी महज आंकड़े नहीं, बल्कि आने वाली एक बड़ी आर्थिक सुनामी के संकेत हैं. सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने तंज कसा कि आखिर इन हालात के बाद अब आम आदमी की थाली में क्या बचा है?

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल

बांग्लादेश क्रिकेट के लिए ये साल अबतक अच्छा नहीं रहा है और एक के बाद एक विवाद में उसका नाम आ रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) पहले ही BCCI और ICC के साथ टकराव को लेकर सुर्खियों में था, और अब बोर्ड चुनाव को लेकर नई मुश्किल खड़ी हो गई है.

गैस संकट के बीच होटल-रेस्टोरेंट्स को राहत, कमर्शियल LPG का आवंटन 30 से बढ़कर 50% हुआ

केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी (LPG) की आपूर्ति को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए इसका आवंटन 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, यह निर्णय 23 मार्च 2026 से लागू होगा और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा. मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी दी है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement