Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 फरवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ लगाने का ऐलान कियामहाराष्ट्र के भिवंडी में बीजेपी के बागी नारायण चौधरी कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) के समर्थन से मेयर बने.

Advertisement
US President Donald Trump US President Donald Trump

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:14 AM IST

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ को असंवैधानिक बताने के बाद ट्रंप ने 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. महाराष्ट्र के भिवंडी में BJP के बागी नेता नारायण चौधरी कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के समर्थन से मेयर चुने गए हैं. बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सीनियर असिस्टेंट कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने दावा किया कि टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने का फैसला सरकार ने थोपा था. पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखकर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. पढ़ें शनिवार सुबह की बड़ी खबरें...


1. अब 10% ग्लोबल टैरिफ... ट्रंप के इस फैसले का भारत समेत बाकी देशों पर क्या असर, जानें हर सवाल का जवाब

Advertisement

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ को गैरकानूनी बताए जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी देशों पर तत्काल प्रभाव से 10% ग्लोबल टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. इसकी जानकारी डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अपने अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर भी दी है. 

2. भिवंडी में हो गया खेला! कांग्रेस की मदद से मेयर बने बीजेपी के बागी नारायण चौधरी

महाराष्ट्र के भिवंडी में BJP के बागी नेता नारायण चौधरी कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के समर्थन से मेयर चुने गए हैं. नारायण चौधरी ने 46 के जादुई आंकड़े से दो अधिक यानी 48 वोट हासिल करके मेयर पद हासिल किया. वहीं, भाजपा की स्नेहा पाटिल को 16 वोट मिले. जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मोमिन तारिक बारी डिप्टी मेयर चुने गए हैं.

Advertisement

3. 'मेरे नाम से नाइजीरिया में बनीं फर्जी साइट्स, परिवार को भी भेजे मैसेज...' जयपुर में बोले CJI सूर्यकांत

CJI सूर्य कांत ने कहा कि उनके नाम पर नाइजीरिया में फेक साइट्स बन रही हैं. उन्होंने बताया कि इन साइट्स के जरिए उनके परिवार के सदस्यों को मैसेज भेजे जा रहे हैं. सीजेआई ने ये बात जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस 'साइबर सिक्योरिटी - अवेयरनेस, प्रोटेक्शन, एंड इंक्लूसिव एक्सेस टू जस्टिस' को संबोधित करते हुए कही.

4. बांग्लादेश: टी20 वर्ल्ड कप मामले को लेकर आसिफ नजरुल पर भड़के कोच, बोले- 'सरकार ने खिलाड़ियों पर फैसला थोपा'

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सीनियर असिस्टेंट कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने दावा किया कि टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने का फैसला सरकार ने थोपा था, और खिलाड़ियों या कोचों की इसमें कोई भूमिका नहीं थी. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी न खेल पाने से बेहद निराश थे और उनमें से दो गंभीर रूप से बीमार भी पड़ गए थे.

5. AI समिट के चलते आज इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन... घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली में शनिवार को AI इम्पैक्ट समिट 2026 के चलते कई प्रमुख सड़कों पर सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर नागरिकों से अपील की है कि वे प्रभावित मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. 21 फरवरी को समापन के दिन यहां भारी भीड़ तथा वाहनों की आवाजाही बढ़ने का अनुमान है.

Advertisement

6. Holi Special Train: पश्चिम रेलवे साबरमती-हरिद्वार के लिए चलाएगा ये होली स्पेशल ट्रेनें, बुकिंग शुरू

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखकर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.  ये स्पेशल ट्रेनें साबरमती (अहमदाबाद) एवं हरिद्वार के बीच और असारवा एवं आगरा कैंट के बीच चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य डिब्बे होंगे, ताकि अलग-अलग बजट वाले यात्री सफर कर सकें.

7. सदन से निकले और ऑफ कर लिया फोन... MP में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का इस्तीफा

मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. यह इस्तीफा उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को सौंपा है. कटारे ने अपने इस्तीफे में पारिवारिक दायित्वों और समय की कमी का उल्लेख किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement