Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 20 मई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

दिल्ली सहित उत्तर भारत में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर बढ़ गया है. कई शहरों में तापमान 45 से 48 डिग्री तक पहुंच गया है.

Advertisement
कोलकाता: गर्मी से बेहाल टैक्सी ड्राइवर. (Photo: PTI) कोलकाता: गर्मी से बेहाल टैक्सी ड्राइवर. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:57 AM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में आने वाले दिनों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थितियों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया. वहीं, ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स द्वारा दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और भारी डिस्काउंटिंग के विरोध में आज ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स की तरफ से 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें.

Advertisement

दिल्ली में पारा 45 पार, आज और प्रचंड गर्मी का अलर्ट... जानिए अलग-अलग राज्यों और शहरों का हाल 

मौसम विभाग ने दिल्ली में आने वाले दिनों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थितियों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है.  वहीं, उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, UP और MP के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है.  

देशभर में आज दवा दुकानों की हड़ताल, 15 लाख केमिस्ट बंद रखेंगे दुकानें, जानें अपनी राज्य की स्थिति 

ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स द्वारा दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और भारी डिस्काउंटिंग के विरोध में आज 'ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स' की तरफ से 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है. संगठन का दावा है कि इस विरोध प्रदर्शन के तहत देश भर के करीब 15 लाख से अधिक केमिस्ट और ड्रगिस्ट अपनी दुकानें बंद रखेंगे.

Advertisement

ट्रंप की पार्टी में बगावत! ईरान जंग पर हुई वोटिंग में 4 रिपब्लिकन ने डेमोक्रेट्स का दिया साथ 

अमेरिकी सिनेट में ईरान युद्ध पर मंगलवार हुई वोटिंग के दौरान चार रिपब्लिकन सांसदों ने राष्ट्रपति ट्रंप की बात नहीं मानी और डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर वोट दिया. इससे सीनेट ईरान युद्ध को ख़त्म करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गई, क्योंकि 'वॉर पावर्स एक्ट' के तहत ट्रंप के अधिकारों पर लगाम लगा दी गई. यह प्रस्ताव 50-47 वोटों से पास हुआ.

यूपी के 11 जिलों में रेड अलर्ट, आज और कल खतरनाक रहेगा मौसम, जानें कब से मिलेगी भीषण गर्मी से राहत   

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने UP के कई ज़िलों में आज भीषण हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. 20 मई से 21 मई को बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में भयानक लू चलने की आशंका जताई गई है. इन ज़िलों में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज हो सकता है.

जापान के कागोशिमा में आया 5.9 तीव्रता का भूकंप, हिलीं इमारतें-दहशत में लोग

जापान के दक्षिणी हिस्से में स्थित कागोशिमा क्षेत्र में बुधवार 20 मई 2026 को 5.9 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया. भूकंप का ये तेज झटका ओकिनावा मुख्य द्वीप के पास महसूस किया गया. प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है. दरअसल, जापान अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण दुनिया के सबसे अधिक भूकंप-संभावित देशों में से एक है.

Advertisement

RR vs LSG 10 छक्के, 7 चौके और 38 गेंद में 93 रन, वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ को धो डाला, जयपुर में बनाए बड़े-बड़े महार‍िकॉर्ड 

IPL 2026 के 64वें मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया. जयपुर में खेले गए इस मैच में लखनऊ ने राजस्थान को 221 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने 19.1 ओवर में 225 रन बनाकर 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस मैच में 38 गेंद में 93 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए.

बंगाल सरकार ने OBC आरक्षण में किया बड़ा बदलाव, कई मुस्लिम उप-जातियां कोटा लिस्ट से बाहर 

पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को राज्य की OBC आरक्षण सूची में पूरी तरह से फेरबदल करने की घोषणा की है. इस नए फैसले के तहत राज्य में कुल ओबीसी आरक्षण को 17 प्रतिशत से घटाकर महज 7 प्रतिशत कर दिया गया है. राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय मई 2024 में आए कलकत्ता हाई कोर्ट के ऐतिहासिक आदेश के अनुपालन में लिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement