Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 अगस्त 2022 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

खबरों के लिहाज से शुक्रवार का दिन काफी अहम रहा है. एक तरफ दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई की रेड कई घंटों से जारी है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली से हवाला एजेंट को गिरफ्तार किया गया है जो कश्मीर में आतंकियों को पैसे भेज रहा था.

Advertisement
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (पीटीआई) डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 7:18 PM IST

खबरों के लिहाज से शुक्रवार का दिन काफी अहम रहा है. एक तरफ दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई की रेड कई घंटों से जारी है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली से हवाला एजेंट को गिरफ्तार किया गया है जो कश्मीर में आतंकियों को पैसे भेज रहा था. जानिए शुक्रवार शाम की पांच बड़ी खबरें-

1. मनीष सिसोदिया समेत 15 के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, डिप्टी सीएम को बताया शराब घोटाले का मुख्य आरोपी

Advertisement

एक्साइज घोटाले मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुसीबत बढ़ती जा रही है. कई घंटों से उनके घर पर सीबीआई की छानबीन जा रही है. इस पूरे मामले में सीबीआई ने जो FIR दर्ज की है, उसमें मुख्य आरोपी भी मनीष सिसोदिया को बना दिया गया है. कुल 15 लोगों के नाम सामने आए हैं, जिसमें टॉप पर सिसोदिया के नाम का जिक्र है. 

2. दिल्ली से हवाला एजेंट गिरफ्तार, कश्मीर के आतंकियों के लिए जुटाता था फंड

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में दिल्ली के तुर्कमान गेट से एक हवाला एजेंट को गिरफ्तार किया गया है जो लश्कर और अल बद्र जैसे आतंकी संगठनों को हवाला के जरिये रकम मुहैया करवाता था. मोहम्मद यासीन नाम के इस हवाला ऑपरेटर ने कश्मीर के एक आतंकी को 10 लाख रुपए ट्रांसफर भी किये जो बाद में आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किये गए.

Advertisement

3. न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा दोबारा तोड़ी, मूर्ति को 2 हफ्ते पहले ही पहुंचाया था नुकसान

अमेरिका के न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को दो हफ्ते के भीतर दूसरी बार तोड़ने की घटना हुई है. यहां एक मंदिर के सामने लगी बापू की इस प्रतिमा को ना सिर्फ तोड़ा गया है, बल्कि उपद्रवियों ने इस पर आपत्तिजनक शब्द भी लिखे हैं. अमेरिका में गांधी प्रतिमाओं पर हाल में कई हमले हुए हैं. ताजा घटना 16 अगस्त की है. जहां तड़के सुबह गांधी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया. ये मूर्ति श्री तुलसी मंदिर के सामले लगी है.

4. Gold Price Fall: आज अचानक सोना हो गया इतना सस्ता, भारत ही नहीं दुनियाभर में गिरे भाव

भारतीय बाजार (Indian Market) में आज सोने की कीमतों (Gold Price Today) में गिरावट दर्ज की गई है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के अनुसार, , सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतों में 389 रुपये की गिरावट आई है. ग्लोबल मार्केट (Global Market) में भी आज सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. वैश्विक बाजार में हाजिर सोना (Spot Gold) 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,753.97 डॉलर प्रति औंस पर था. 

5. All India Football Association Election: बाईचुंग भूटिया ने एआईएफएफ अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, ममता बनर्जी के भाई भी रेस में

Advertisement

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने शुक्रवार को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के आगामी चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है. भूटिया के नाम का प्रस्ताव राष्ट्रीय टीम के उनके साथी रहे दीपक मंडल ने रखा और मधु कुमारी ने उनका समर्थन किया. मधु कुमारी भी महिला फुटबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और वह मतदाता सूची का हिस्सा हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement