Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 जुलाई 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 18 जुलाई 2023 की खबरें और समाचार: राजनीतिक घटनाक्रम के लिहाज से आज का दिन काफी अहम है. दरअसल एक ओर जहां बेंगलुरु में यूपीए दल शक्ति प्रदर्शन करेंगे तो वहीं दिल्ली में एनडीए दल भी एकजुट होकर अपनी ताकत का प्रमाण देंगे. वहीं, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुंछ में 4 आतंकी ढेर हो गए हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST

राजनीतिक घटनाक्रम के लिहाज से आज का दिन काफी अहम है. दरअसल एक ओर जहां बेंगलुरु में यूपीए दल शक्ति प्रदर्शन करेंगे तो वहीं दिल्ली में एनडीए दल भी एकजुट होकर अपनी ताकत का प्रमाण देंगे. वहीं, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुंछ में 4 आतंकी ढेर हो गए हैं. पढ़ें, मंगलवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...

Advertisement

1. ये 2024 की बिसात है... जानें UPA वर्सेज NDA की टक्कर में कौन किसके साथ है?

राजनीतिक घटनाक्रम के लिहाज से आज का दिन काफी अहम है. दरअसल एक ओर जहां बेंगलुरु में यूपीए दल शक्ति प्रदर्शन करेंगे तो वहीं दिल्ली में एनडीए दल भी एकजुट होकर अपनी ताकत का प्रमाण देंगे. इस दौरान दोनों ही गठबंधन लोकसभा चुनाव को लेकर एक-दूसरे के खिलाफ रणनीति तैयार करेंगे.

2. मांझी-कुशवाहा-राजभर-अजित पवार... NDA में शामिल होने वाले दलों की ताकत कितनी?

सियासत में आज शक्ति प्रदर्शन का दिन है. एक तरफ जहां कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक होनी है, जिसमें करीब दो दर्जन पार्टियों के नेता हिस्सा ले रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक बुलाई है. बीजेपी ने इस बैठक के लिए करीब ढाई दर्जन पार्टियों के नेताओं को आमंत्रित किया है.

Advertisement

3. जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पुंछ में 4 आतंकी किए ढेर

जम्मू कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराया. बताया जा रहा है कि आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच ये मुठभेड़ पुंछ के सिंधरा इलाके में हुई. सुरक्षाबलों को सोमवार शाम को सिंधरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने यहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

4. उत्तराखंड में बारिश, इन राज्यों में अगले पांच दिन के लिए IMD का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

उत्तराखंड में आसमानी आफत से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग की मानें तो देश के अधिकतर हिस्सों में आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में भी आज (मंगलवार), 18 जुलाई को कई इलाकों में मध्यम बारिश होने की संभावना है. 

5. कहां से शुरू हुई भोजपुरी स्टार पवन सिंह-खेसारी की दुश्मनी, नेपाली लड़की से है कनेक्शन

आज जब फिल्म फेयर के मंच पर पवन और खेसारी ने एक दूसरे को गले लगाया तो हर कोई हैरान रह गया. दोनो की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. पवन खेसारी का माथा चूमते दिख रहे हैं. वहीं खेसारी उन्हें बड़े भाई बताते हुए गाना गाते दिखे. ऐसे में हर किसी के मन ये सवाल जरूर आया कि आखिर इन दोनों के बीच विवाद क्या था?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement