Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 अगस्त, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 17 अगस्त, 2024 की खबरें और समाचार: कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस के विरोध में डॉक्टरों की 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज सुबह 6 बजे से शुरू हो गई है. यूपी के कानपुर में एक रेल हादसा हुआ है जहां ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए. उदयपुर में छात्र के साथ हुई चाकूबाजी की घटना के बाद तनाव बना हुआ है.

Advertisement
आज की पांच अहम खबरें आज की पांच अहम खबरें

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST

कोलकाता के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की हत्या और बलात्कार के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आज देशभर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में 24 घंटे हड़ताल की घोषणा की है.यूपी के कानपुर में आज सुबह रेल हादसा (Train accident) हो गया. यहां ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए. इसे लेकर साजिश की आशंका जताई जा रही है. झारंखंड में चुनाव से पहले पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बारे में तमाम तरह की अटकलें लग रही हैं और कहा जा रहा है कि वो बीजेपी के साथ जा सकते हैं, हालांकि उन्होंने इस पर सफाई दी है. उदयपुर में 10वीं में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ हुई चाकूबाजी की घटना के बाद तनाव बना हुआ है.पुलिस ने यहां धारा 163 लागू की है. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें

Advertisement

डॉक्टरों की 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल जारी, सभी अस्पतालों में बंद रहेंगी ऑपरेशन और OPD सेवाएं
 कोलकाता में 8 और 9 अगस्त की रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में महिला डॉक्टर से हुई बर्बरता और हैवानियत के बाद इंसाफ और न्याय की गूंज देश के हर कोने में और तेज होती जा रही है. शहर-शहर, सड़क-सड़क डॉक्टर अपने साथी के साथ रेप और हत्या के बाद इंसाफ मांग रहे हैं. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डॉक्टर के बलात्कार और हत्या तथा उसके बाद हुई तोड़फोड़ के विरोध में आज देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है.

कानपुर: पटरी पर हैवी बोल्डर! इंजन से हुई टक्कर तो डिरेल हो गई साबरमती एक्स. की 22 बोगियां, अब IB कर रही जांच
यूपी के कानपुर में आज सुबह रेल हादसा (Train accident) हो गया. यहां ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद) का इंजन आज सुबह 2:35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी चीज से टकरा गया. इसके बाद पटरी से उतर गया. इस घटना के बाद कुछ निशान देखे गए हैं. कुछ निशान लोको से 16वें कोच के पास मिले थे. शुरुआती जांच के अनुसार, रेलवे ट्रैक में कोई फ्रैक्चर नहीं है.

Advertisement

'हम तो आपके सामने हैं...', हेमंत से बगावत के सवाल पर बोले पूर्व सीएम चंपई सोरेन
झारखंड में विधानसभा चुनाव का माहौल बनने लगा है, लेकिन इससे पहले राज्य में शुक्रवार को सियासी हलचल तेज हो गई. खबरें सामने आईं कि पूर्व सीएम चंपई सोरेन, हेमंत सोरेन और पार्टी के साथ बगावत करने वाले हैं. खबरें आईं कि चंपई सोरेन दिल्ली में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व से मिलने पहुंचे हुए हैं और झारखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य से पूर्व सीएम और जेएमएम नेता चंपई सोरेन के बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हैं. इन चर्चाओं के बीच शुक्रवार को जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुद जवाब दिया है.

स्कूल-कॉलेजों में अगले आदेश तक छुट्टी, इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू... चाकूबाजी की घटना के बाद उदयपुर में बिगड़ा माहौल
उदयपुर की घटना ने पूरे देश को हैरान कर दिया है. 10वीं में पढ़ने वाले एक छात्र पर उसी स्कूल में पढ़ने वाले एक दूसरे छात्र ने चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद शहर का माहौल बिगड़ गया और कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ होने लगी. उपद्रवियों ने कई कारों को आग के हवाले कर दिया. हालात को देखते हुए पुलिस ने धारा 163 लागू कर दी है और शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है. प्रशासन ने अगले आदेश तक सभी (निजी और सरकारी) स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं.

Advertisement

बंगाल की खाड़ी में हलचल, राजस्थान समेत इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, मौसम पर जानें IMD अपडेट्स
देश के पश्चिमी, उत्‍तरी और पूर्वी हिस्‍सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक्टिव होने की वजह से इन दिनों बिहार, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्‍ली-एनसीआर में हल्की से मध्‍यम और कुछ जगहों पर तेज बारिश हो रही है.पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों में भी मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की गई है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने कुछ राज्‍यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement