Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 अप्रैल 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

अमेरिका ने ईरान और रूसी तेल पर दी गई छूट को खत्‍म कर दिया है. ऐसे में भारत को अपने तेल आयात रणनीति में बड़ा बदलाव करना पड़ेगा. वहीं, पंजाब के किसान नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार से गेहूं खरीद प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है.

Advertisement
चीन ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है. (Photo: AFP/Getty Images) चीन ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है. (Photo: AFP/Getty Images)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:57 PM IST

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने 15 अप्रैल को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका रूसी और ईरानी तेल आयात पर लागू प्रतिबंधों में छूट को आगे नहीं बढ़ाएगा. वहीं, पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा ने गेहूं ख़रीद में देरी से नाराज़ होकर 17 अप्रैल को ट्रेनें रोकने का ऐलान किया है. पढ़ें शुक्रवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.

भारत अब कहां से लाएगा तेल? US ने रूस और ईरान को दी गई छूट खत्‍म की

Advertisement

मिडिल ईस्‍ट में जंग के दौरान अमेरिका ने ईरान और रूसी तेल पर दी गई छूट को अब ख़त्‍म कर दिया है. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने 15 अप्रैल को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका रूसी और ईरानी तेल आयात पर लागू प्रतिबंधों में छूट को आगे नहीं बढ़ाएगा. इस छूट के ख़त्म होने के बाद भारत को एक नई आपूर्ति चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. 

पंजाब में किसानों का आज रेल रोको आंदोलन, 3 घंटे रोकी जाएंगी ट्रेनें

पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा ने गेहूं ख़रीद में देरी से नाराज़ होकर 17 अप्रैल को ट्रेनें रोकने का ऐलान किया है. इसके तहत किसान राज्य के 18 ज़िलों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ट्रेनों को रोकेंगे. किसान नेताओं ने केंद्र और पंजाब सरकार से तुरंत ख़रीद शुरू करने की मांग की. उन्होंने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज़ करने की बात भी कही है.

Advertisement

कनाडा में बड़े पैमाने पर डिपोर्टेशन की तैयारी, खालिस्तानी समर्थकों पर भी लटकी तलवार

कनाडा में इमिग्रेंट्स और शरणार्थियों को लेकर सख्ती बढ़ती जा रही है. सरकार ने बड़ी संख्या में शरणार्थियों और अस्थायी रूप से रह रहे लोगों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है, जिसमें संकेत दिया गया है कि वे अब देश में रहने के पात्र नहीं हो सकते और उन्हें वापस लौटने की तैयारी करनी पड़ सकती है. हालांकि सरकार ने साफ किया है कि ये “डिपोर्टेशन ऑर्डर” नहीं हैं.

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, STF ने आगरा से दबोचा

उत्तर प्रदेश STF ने फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने अंजाम दी है. पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ गांठ के रूप में हुई है, जो कुख्यात 'शुभम लॉकर गैंग' से जुड़ा बताया जा रहा है.

'ज‍िम्मेदारी तो लेनी होगी', पंजाब किंग्स से हारकर हार्द‍िक पंड्या भड़के, त‍िलक-बुमराह-सूर्या मुंबई इंड‍ियंस से नपेंगे?

IPL 2026 में गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ये मुंबई की लगातार चौथी हार है. इस हार के बाद मुंबई के कप्तान हार्द‍िक पंड्या ने साफ कहा कि टीम को अब 'कुछ कठिन सवालों के जवाब' ढूंढने होंगे और ज़िम्मेदारी लेनी होगी.' इस सीज़न में बुमराह का प्रदर्शन भी टीम के लिए चिंता का कारण बना हुआ है.

Advertisement

'...तो मैं खुद जाऊंगा पाकिस्तान', ईरान संग दूसरी शांति वार्ता से पहले ट्रंप का बड़ा बयान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ संकेत दिए हैं कि ईरान के साथ शांति समझौता अब ज़्यादा दूर नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर इस्लामाबाद में डील साइन होती है, तो वह ख़ुद पाकिस्तान जाने के लिए तैयार हैं. ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच दूसरी दौर की बातचीत की तैयारी चल रही है.

Heatwave Alert: गर्मी-उमस और लू... मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए लू, तेज़ गर्मी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी MP, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा मे अलग-अलग दिनों में लू चलने की संभावना है. वहीं, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा मैदानी क्षेत्रों में उमस भरा मौसम बना रह सकता है.

इजरायल-लेबनान के नेता 34 साल बाद मिले, दोनों देशों के बीच हो गया सीजफायर, ट्रंप का ऐलान

लेबनान और इज़रायल ने 10 दिनों के संघर्षविराम का ऐलान किया है. इस सीज़फायर की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है. ट्रंप ने बताया कि दोनों देश औपचारिक रूप से 10 दिनों के युद्धविराम की शुरुआत करेंगे. ये सीज़फायर की घोषणा तब हुई है जब इज़रायली हमले में मरने वाले लेबनानियों की संख्या 2196 हो गई है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement