आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 16 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी. वहीं, दिल्ली में आज से भारत मंडपम में शुरू होने वाले AI Impact Summit में करीब 7 देशों के राष्ट्रपति, 9 देशों के प्रधानमंत्री, दुनियाभर की बड़ी AI टेक कंपनियों के CEO शामिल होने जा रहे हैं. पढ़ें सोमवार सुबह की बड़ी खबरें.
IND vs PAK T20 WC: सूर्या 'सेना' के आगे PAK का सरेंडर... कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल
ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम 114 पर ही ढेर हो गई. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है.
एंथ्रोपिक CEO समेत ये बड़े चेहरे दिल्ली AI समिट में हो रहे शामिल, एजेंडा-गेस्ट लिस्ट यहां पढ़ें
दिल्ली में आज से भारत मंडपम में शुरू होने वाले AI Impact Summit में करीब 7 देशों के राष्ट्रपति, 9 देशों के प्रधानमंत्री, दुनियाभर की बड़ी AI टेक कंपनियों के CEO शामिल होने जा रहे हैं. इसमे एंथ्रॉपिक के सीईओ डारियो अमोडेई का भी नाम शामिल है. AI Impact Summit को लेकर नई दिल्ली में बड़े स्तर पर तैयारी और सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
AI समिट के कारण आज दिल्ली में कई सड़कें रहेंगी बंद, निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज से भारत मंडपम में शुरू होने वाले AI Impact Summit के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. इसके तहत कर्तव्य पथ, जनपथ, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, संसद मार्ग, बाबा खरक सिंह मार्ग, आउटर सर्कल (कनॉट प्लेस), तिलक मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, सी हेक्सागन आदि पर फिक की आवाजाही सीमित या VIP मूवमेंट के दौरान भारी हो सकती है.
पश्चिम बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, ड्यूटी में लापरवाही करने वाले 7 अधिकारी सस्पेंड
चुनावी ड्यूटी में लापरवाही करने वाले पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारियों को चुनाव आयोग ने निलंबित कर दिया है. इन अधिकारियों पर गंभीर कदाचार, कर्तव्य की अवहेलना और SIR शक्तियों के दुरुपयोग के पुख्ता सबूत मिले हैं. इसके बाद निर्वाचन आयोग ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13सीसी के तहत शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इन अधिकारियों को निलंबित कर दिया.
अचानक ठंड गायब! वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बदलेगा कई राज्यों में मौसम
मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 17 से 19 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुछ जगहों पर बारिश या बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड का असर धीरे-धीरे गायब होने लगा है. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है.
भारत से बुरी तरह पिटने के बाद छलका पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का दर्द, हार का ठीकरा किस पर फोड़ा?
ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा काफी निराश दिखे. सलमान ने माना कि टीम के स्पिनरों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने साफ कहा कि गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी दोनों विभागों में कमी रह गई. आगा ने कहा कि इस बड़े मुकाबले में टीम से कई अहम मौकों पर चूक हुई.
aajtak.in