महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों का बिगुल बज चुका है. आज चुनाव आयोग दोनों राज्यों की चुनावी तारीखों का ऐलान करेगा. इस बीच कनाडा के खिलाफ भारत ने सख्त एक्शन लिया है और कनाडाई उच्चायुक्त समेत 6 राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है. इन्हें अब 19 अक्टूबर तक देश छोड़ना होगा. पढ़ें, मंगलवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
1. बजा चुनावी बिगुल... महाराष्ट्र-झारखंड की तारीखों का आज होगा ऐलान, 3.30 बजे EC की PC
महाराष्ट्र और झारखंड का चुनावी बिगुल आज बजने वाला है. चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों को लेकर 3.30 बजे तारीखों का ऐलान करने जा रहा है. चुनाव आयोग ने बकायदा पत्र जारी कर बताया है कि राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस होगी, जिसमें चुनाव और मतगणना की तारीख का ऐलान किया जायेगा.
2. कनाडा के खिलाफ भारत का सख्त एक्शन, उच्चायुक्त समेत 6 राजनयिक निष्कासित
भारत ने कनाडा के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है और उन्हें शनिवार 19 अक्टूबर को रात 12 बजे से पहले भारत छोड़ने के लिए कहा गया है. भारत ने ये फैसला खालीस्तानी आतंकी निज्जर हत्याकांड की जांच में भारतीय हाई कमिश्नर और डिप्लोमेट्स को पर्सन ऑफ इंटरेस्ट के रूप में जोड़ने के बाद लिया है. हालांकि, MEA से चर्चा के बाद कनाडाई अधिकारियों का कहना है कि हमारे नेशनल टास्कफोर्स और अन्य जांच के जरिए RCMP ने कई सबूत प्राप्त किए हैं.
3. 'कनाडा के लोग ट्रूडो से थक चुके हैं, वह भरोसेमंद नहीं...' भारत के साथ विवाद पर बोले कनाडाई पत्रकार
भारत और कनाडा में बढ़ते तनाव के बीच कनाडाई पत्रकार डैनियल बोर्डम ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर निशाना साधते हुए उनकी विश्वसनीयता और नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया है. बोर्डम ने भारतीय सरकार द्वारा उच्चायुक्त और अन्य राजनयिकों को वापस बुलाने के फैसले को दोनों देशों के बीच गहरे होते मतभेदों का स्पष्ट संकेत बताया. उन्होंने कहा, 'खालिस्तानी तत्व इस स्थिति का पूरा फायदा उठा रहे हैं... वे इसे अपनी पूरी जीत मान रहे हैं और भारत पर हमले कर रहे हैं.'ADVERTISING
4. बहराइच में हिंसा जारी, देर रात उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल को तोड़ा, आग लगाने की कोशिश
उत्तर प्रदेश बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के शोभा यात्रा के दौरान शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. उपद्रवियों ने सोमवार को दुकान, अस्पताल और शोरूम समेत कई घरों को आग के हवाले कर दिया था, जिसके बाद प्रशासन ने इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया है. उसके बावजूद उपद्रवियों ने नकवा गांव में देर रात धार्मिक स्थल को तोड़ दिया और आग लगाने की कोशिश भी की. हालांकि जब मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने हालात काबू में किए.
5. हिमाचल प्रदेशः नहीं गिराया जाएगा मंडी में मस्जिद का 'अवैध' हिस्सा, कोर्ट ने लगाई रोक
हिमाचल प्रदेश के मंडी में प्रधान सचिव टीसीपी (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) ने अवैध मस्जिद के ढांचे को गिराने और पुरानी स्थिति में बहाल करने के आदेशों पर रोक लगा दी है. इस मामले में अगली सुनवाई प्रधान सचिव टीसीपी के कोर्ट में ही होगी. इस दौरान नगर निगम भी ऑफिस रिकार्ड के साथ अपना पक्ष रखा रखेगा. इस मामले की अगली सुनवाई आने वाली 20 अक्तूबर को होगी.
aajtak.in