म्यांमार के चिन राज्य में भीषण गोलीबारी और हवाई हमले के बाद पिछले 24 घंटों में पड़ोसी देश के 2000 से अधिक नागरिकों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए भारतीय राज्य मिजोरम में प्रवेश किया है. वहीं, बिहार-यूपी में छठ पूजा को सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है और इस मौके पर घर लौटने के लिए तमाम रेलवे स्टेशनों पर प्रवासी लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. पढ़ें, मंगलवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
1. म्यामांर में एयरस्ट्राइक, भागकर भारतीय सीमा में घुसे 2000 नागरिक, मिलिशिया ग्रुप से छिड़ी जंग
म्यांमार के चिन राज्य में भीषण गोलीबारी और हवाई हमले के बाद पिछले 24 घंटों में पड़ोसी देश के 2000 से अधिक नागरिकों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए भारतीय राज्य मिजोरम में प्रवेश किया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. म्यांमार के चिन राज्य के साथ सीमा साझा करने वाले मिजोरम के चम्फाई जिले के डिप्टी कमिश्नर जेम्स लालरिंचना ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि रविवार शाम को म्यांमार की सत्तारूढ़ जुंटा समर्थित सेना और मिलिशिया समूह पीपुल्स डिफेंस फोर्स के बीच तीव्र गोलीबारी हुई.
2. 'बोरे में सामान की तरह बोगियों में ठूंसे जा रहे लोग', छठ की भीड़ के सामने रेलवे के इंतजाम फेल!
बिहार-यूपी में छठ पूजा को सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है और इस मौके पर घर लौटने के लिए तमाम रेलवे स्टेशनों पर प्रवासी लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. मुंबई में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में जगह पाने के लिए लोग धक्का-मुक्की करते दिखे. राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टशनों का भी यही हाल है जबकि सूरत में बीते दिनों ट्रेन आने के बाद भीड़ के बेकाबू हो जाने की वजह से बिहार के एक यात्री की मौत हो गई थी.
3. उत्तरकाशी: सुरंग में फंसीं 40 जिंदगियां, टनल में 900 mm की पाइप डालकर लोगों को निकालने की कोशिश
रविवार तड़के ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में करीब 40 मजदूर अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू टीम लगातार जुटी हुई है. सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं. इन्हें निकालने के लिए अब 900 मिमी का स्टील पाइप डाला जाएगा.
4. मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक में पीछे से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे मे कार सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. ट्रक से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए थे. मंजर डरा देने वाला था. कार में खून ही खून दिखाई दे रहा था. घटना छपार थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहा (NH-58) की है.
5. 150 रुपये का ये लालच कहीं खाली ना करा दे पूरा अकाउंट? साइबर ठगी के मायाजाल पर Exclusive रिपोर्ट
साइबर ठगों ने लोगों के साथ फ्रॉड करने का एक नया तरीका इजाद कर लिया है. इसमें लोगों को यूट्यूब वीडियो लाइक करने और पार्ट टाइम जॉब के बदले पैसे कमाने का लालच दिया जाता है. ऑनलाइन ठगी के इस मयाजाल को करीब से देखने पर हमने जाना कि ठग सबसे पहले कुछ यूट्यूब वीडियो लाइक करने के बदले लोगों को 150 से 500 रुपये तक देते हैं. धीरे-धीरे भरोसा बढ़ाकर इन्वेस्टमेंट के नाम पर पैसे मांगते हैं.
aajtak.in