दिल्ली में यमुना का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है लेकिन लोगों की मुसीबतें बनी हुई हैं. अभी भी कई रिहायशी इलाकों में पानी भरा हुआ है जिससे आम-जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. भारत का तीसरा मून मिशन 'चंद्रयान-3' आज दोपहर में लॉन्च हो रहा है. फ्रांस दौरे पर गए पीएम मोदी ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया. दोनों देशों में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI को लेकर लेकर डील हुई है. इसके बाद अब आप फ्रांस में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने अपने पहले ही टेस्ट में शतक जड़कर नया कीर्तिमान बना दिया है. जानिए शुक्रवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...
ITO, लालकिला, राजघाट के पास भरा पानी, यमुना का जलस्तर घटा, फिर भी दिल्ली के लोगों को राहत नहीं
यमुना का जलस्तर भले ही कम हो रहा हो लेकिन दिल्ली में सैलाब का संकट अब भी बरकरार है. यमुना नदी अब भी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही है. ऐसे में राजधानी के कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं. आईटीओ के पास पानी भर चुका है. नदी के किनारे की बस्तियों से आगे बढ़कर पानी लाल किला और रिंग रोड तक पहुंच गया. इसी के चलते आज लाल किले में पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है. बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली में सभी स्कूलों को 16 जुलाई तक बंद कर दिए गए हैं.
Chandrayaan-3: 2 बजकर 35 मिनट और एक उम्मीद... चंद्रयान-3 से हमें और दुनिया को क्या मिलेगा?
भारत का तीसरा मून मिशन 'चंद्रयान-3' आज लॉन्च हो रहा है. चंद्रयान-3 को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा. इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा जाएगा. चंद्रयान-3 को LVM3-M4 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा. इसे पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था. इसी रॉकेट से स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) फ्रांस के दौरे पर हैं और इस दो दिवसीय विजिट के पहले दिन बड़ी खबर आई है. दरअसल, PM Modi और फ्रांस के के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) के बीच हुई मुलाकात के बाद दोनों देशों में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI को लेकर डील हुई है. इसके बाद अब आप फ्रांस में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा.
प्रेमी के लिए भागकर ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर के लिए चिंतित हुआ पाकिस्तान, भारत से लगाई ये गुहार
पाकिस्तान की सरकार ने अब सीमा हैदर मामले में संज्ञान ले लिया है. पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो सीमा हैदर के बारे में चल रही खबरों को सरकार से प्रमाणित करने की मांग की गई है. इसके साथ ही सीमा की सलामती के बारे में भी जानकारी देने को कहा गया है. वहीं, पाकिस्तान की सरकार की ओर से सीमा को काउंसलर एक्सेस मुहैया कराने के लिए भी अनुरोध किया गया है. अब पड़ोसी मुल्क को भारत के जवाब का इंतजार है.
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा का कहर नहीं भूल पाएगी वेस्टइंडीज... बने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स
India vs West Indies 1st Test Day 2 Score: वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने बल्ले से कहर बरपा दिया. उन्होंने अकेले ही शतकीय पारी खेलकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. उनके साथ मिलकर कप्तान रोहित शर्मा ने भी कैरेबियन गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और अपना भी शतक पूरा किया.यशस्वी जयसवाल विदेश में पहली ही टेस्ट में शतक बनाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं.
aajtak.in