Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 अप्रैल 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

डोनाल्ड ट्रंप की होर्मुज पर नाकाबंदी की घोषणा के बाद चीन ने ईरान का समर्थन किया. वहीं, लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले पंचतत्व में विलीन हुईं.

Advertisement
होर्मुज को लेकर ईरान के समर्थन में चीन. (Photo: Reuters) होर्मुज को लेकर ईरान के समर्थन में चीन. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:54 PM IST

अमेरिका के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाकेबंदी के ऐलान के खिलाफ चीन खुलकर ईरान के समर्थन में आया. वहीं, लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले का मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ. इन खबरों के अलावा, बिहार के नए सीएम का ऐलान कल शाम चार बजे होगा. पढ़ें सोमवार शाम की बड़ी खबरें.

China Warns US: 'हमारे मामले में दखल नहीं...', ईरान संग खुलकर आया चीन, ट्रंप को दे दी वॉर्निंग

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की होर्मुज पर नाकाबंदी की घोषणा के बाद चीन ने ईरान का समर्थन किया है और अमेरिका को चेतावनी भी दी. चीनी रक्षा मंत्री ने कहा कि, 'ईरान संग हमारे व्यापारिक और ऊर्जा समझौते हैं. हम उनका सम्मान करेंगे और उम्मीद करते हैं कि कोई हमारे मामलों में दखल न दे.' उन्होंने कहा कि होर्मुज पर ईरान का कंट्रोल है और यह हमारे लिए खुला है.

पंचतत्व में विलीन आशा भोसले, बेटे ने दी मुखाग्नि, ताई छोड़ गईं पीछे बिलखता परिवार

लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं. मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी. आशा ताई के अंतिम दर्शन करने बहन उषा मंगेशकर भी पहुंचीं. सफेद साड़ी में करीबी का हाथ थामें उषा ने दीदी को नमन किया और नम आंखों से विदा किया.

Advertisement

तैयारियां पूरी, लोकभवन सजा... बिहार में सत्ता की कुर्सी पर कौन बैठेगा कल शाम चार बजे होगा तय

बिहार में NDA नई सरकार बनाने की तैयारी में जुट गया है. 14 अप्रैल को शाम 4 बजे पटना में NDA के सभी विधायकों की बैठक होगी. इसी बैठक में तय होगा कि NDA का नेता कौन होगा यानी बिहार का अगला CM कौन बनेगा. जिस नेता को सबसे ज्यादा समर्थन मिलेगा उनके नाम पर सहमति बनेगी. माना जा रहा है कि CM नीतीश कुमार मंगलवार को इस्तीफा दे सकते हैं.

होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप को झटका, ब्लॉकेड प्लान से अलग हुआ UK, स्टार्मर बोले- जंग में नहीं घसीटे जाएंगे

ब्रिटेन ने अमेरिका के होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉकेड प्लान से अलग होने की बात कही है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने साफ कर दिया है कि उनका देश इस ब्लॉकेड का समर्थन नहीं करेगा और न ही ईरान के खिलाफ किसी युद्ध का हिस्सा बनेगा. किएर स्टार्मर ने यह भी स्पष्ट किया कि ब्रिटेन किसी भी हाल में इस जंग में "घसीटा" नहीं जाएगा.

'भरोसे और अविश्वास के बीच लटका लद्दाख, जल्द हो समाधान', सोनम वांगचुक ने केंद्र से लगाई गुहार

लद्दाख के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को केंद्र सरकार के साथ संवाद में हो रही देरी पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से इस संवेदनशील क्षेत्र की चिंताओं को दूर करने के लिए समय पर कदम उठाने की अपील की. वांगचुक ने चेतावनी दी कि बातचीत में देरी का फायदा कुछ संदिग्ध संस्थाएं उठा रही हैं.

Advertisement

महिला टी20 वर्ल्ड कपः ICC ने प्राइज मनी में किया बंपर इजाफा, जानें चैम्पियन को मिलेगा कितना पैसा

ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए रिकॉर्ड प्राइज़ मनी का ऐलान किया है. इस बार कुल इनाम राशि 10% बढ़ाकर 87,64,615 डॉलर यानि करीब ₹73 करोड़ कर दी गई है. टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को करीब ₹19.5 करोड़ मिलेंगे. वहीं रनर-अप टीम को लगभग ₹9.7 करोड़ दिए जाएंगे. इसके अलावा सेमीफाइल में हारने वाली दोनों टीमों को करीब ₹5.6 करोड़ मिलेंगे.

IPL 2026: गुवाहाटी स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को मिला 25 लाख का इनाम, जानें पूरा माजरा

असम क्रिकेट एसोसिएशन ने गुवाहाटी स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को बारिश से प्रभावित मैचों में शानदार पिच और आउटफील्ड बनाए रखने के लिए 25 लाख रुपये का इनाम दिया है. ACA ने अपने बयान में कहा कि मुश्किल मौसम के बावजूद क्यूरेटर और ग्राउंड स्टाफ ने बेहतरीन काम किया. IPL के इस सीज़न में गुवाहाटी, राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड था.

राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर पर BCCI का शिकंजा, मोबाइल विवाद में नोटिस जारी, 48 घंटे में देना होगा जवाब

डगआउट में मोबाइल फोन करने के मामले में बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है. अगर यह साबित होता है कि फोन का इस्तेमाल व्यक्तिगत कारणों के लिए हुआ, तो यह सीधा नियम उल्लंघन माना जाएगा.

Advertisement

पंजाब: भगवंत मान सरकार ऐतिहासिक पहल, PRTC-PEPSU के बेड़े में शामिल होंगी 1,265 नई बसें

पंजाब सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को मज़बूती देने के लिए 1,265 नई बसें चलाने का बड़ा फैसला लिया है. वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि सरकार पेप्सू रोड़ ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन में 659 बसें और पनबस में 606 बसों का बड़ा बेड़ा शामिल करने जा रही है. इससे विभिन्न रूटों पर बसों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

दूध उत्पादन में यूपी की बादशाहत, देश में हासिल किया पहला स्थान, महिलाओं ने संभाली डेयरी की कमान!

UP ने दुध उत्पादन में 40 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज कर राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों को पछाड़कर देश में पहला स्थान हासिल किया है. वर्ष 2016-17 में यूपी में जहां दूध का उत्पादन 277 लाख मीट्रिक टन था. वहीं, वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर 388 लाख मीट्रिक टन के पार पहुंच गया है. इसमें ग्रामीण महिलाओं की अहम भूमिका रही. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement