Advertisement

Asha Bhosle Funeral Live: आशा भोसले को अंतिम विदाई देते हुए रो पड़े सच‍िन तेंदुलकर, कुछ देर में अंत‍िम संस्कार

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क | नई दिल्ली | 13 अप्रैल 2026, 11:09 AM IST

Asha Bhosle Last Rites Live Updates: 12 अप्रैल 2026 का दिन इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा दुख लेकर आया. सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने अपनी अंतिम सांस ली. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हुआ. पूरा देश आशा ताई की याद में गमगीन है. सेलेब्स और फैंस ने सिंगर के दुनिया छोड़ जाने पर अफसोस जताया. उन्हें नम आंखों से विदाई दी.

आशा भोसले को अंतिम विदाई (Photo: Social Media)

सोशल मीडिया पर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी जा रही है. वो भले ही अब हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी. 13 अप्रैल यानी सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम जनता 'कसा ग्रांडे' बिल्डिंग में आशा ताई के पार्थिव शरीर के दर्शन कर सकती है. फिर शाम को 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा.
 

10:21 AM (48 मिनट पहले)

आशा भोसले के अंतिम दर्शन की तैयारी

Posted by :- Hansa Koranga

आशा भोसले के अंतिम संस्कार की तैयारियां उनके घर 'कासा ग्रैंड' में चल रही हैं. सिंगर के पार्थिव शरीर को उनकी बिल्डिंग की लॉबी में रखा जाएगा. जहां पर इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस आकर आशा पारेख को अंतिम विदाई दे पाएंगे. सुबह 11 बजे से बिल्डिंग में फैंस अंतिम दर्शन के लिए एंट्री कर पाएंगे. 

 

9:25 AM (एक घंटा पहले)

आशा भोसले के बेटे की अपील

Posted by :- Hansa Koranga

आशा भोसले के बेटे आनंद ने फैंस से कहा कि वो घर आकर सिंगर के अंतिम दर्शन कर सकते हैं. वो कहते हैं- 13 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे से 2 बजे तक, कासा ग्रैंड बिल्डिंग में, जहां मेरी मां रहती थी, वहीं पर उनके दर्शन लेने लोग आ सकते हैं. बाद में 4 बजे श्मशान भूमि में ज्यादा लोग नहीं आएं तो अच्छा रहेगा, क्योंकि वहां काफी भीड़ होने की आशंका है. आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम को शिवाजी पार्क में होगा.
 

 

9:09 AM (2 घंटे पहले)

अथिया शेट्टी की पोस्ट वायरल

Posted by :- Hansa Koranga

अथिया शेट्टी से बड़ा ब्लंडर हुआ. उन्होंने आशा भोसले के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा था. लेकिन उस पोस्ट में गलती से लता मंगेशकर की फोटो लगा दी. हालांकि एक्ट्रेस ने तुरंत अपनी गलती सुधारी. लेकिन तब तक यूजर्स उनके गलत पोस्ट का स्क्रीनशॉट ले चुके थे. इंटरनेट पर अथिया को ट्रोल किया जा रहा है.


 

8:33 AM (2 घंटे पहले)

क्या थी आशा भोसले की अंतिम इच्छा?

Posted by :- Hansa Koranga

आशा भोसले ने एक पॉडकास्ट में अपनी अंतिम इच्छा का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था- मेरी ख्वाहिश यही है कि मैं गाते-गाते ही चली जाऊं. अब मुझे सीखने का कुछ नहीं है. गाना ही मेरी लाइफ है. बचपन से गाया है. 3 साल की उम्र में क्लासिकल गाया है बाबा का सिखाया हुआ. पूरी जिंदगी इसी में चली गई है. फिल्म लाइन में 80-82 साल हो गए हैं. अभी ये इच्छा है कि गाते-गाते मेरा दम निकले. मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात से होगी कि मैं गाते-गाते जाऊं. पूरी खबर यहां पढ़ें... 'गाते गाते दम निकले'

Advertisement
7:56 AM (3 घंटे पहले)

सीएम फडणवीस ने दी आशा भोसले को अंतिम विदाई

Posted by :- Hansa Koranga

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आशा भोसले के अंतिम दर्शन किए. X पर उनके CMO अकाउंट ये इमोशनल फोटोज शेयर की गई हैं. सीएम फडणवीस ने आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. तस्वीर में सिंगर की पोती जनाई भोसले भी नजर आती हैं. वो अपनी दादी के निधन पर दुखी दिखीं. फैंस ने परिवार को हिम्मत दी है. 


 

7:44 AM (3 घंटे पहले)

पलक ने किया आशा ताई को याद

Posted by :- Hansa Koranga

सिंगर पलक मुच्छल ने आशा भोसले को इमोशनल विदाई दी. ANI संग बातचीत में उन्होंने कहा- उनकी तारीफ में कुछ भी कहने के लिए मैं बहुत छोटी हूं. उनका जाना ऐसी क्षति है जिसे कभी नहीं भरा जा सकता. लेकिन उनके द्वारा छोड़ी गई लीगेसी आने वाली जेनरेशन को इंस्पायर और मोटिवेट करेगी. 
 

7:36 AM (3 घंटे पहले)

आशा भोसले के आखिरी दर्शन

Posted by :- Hansa Koranga

आशा भोसले के निधन से फैंस गमगीन हैं. सोमवार को आखिरी बार वो सिंगर के दर्शन कर सकेंगे. फैंस सुबह 10.30 बजे से 2 बजे तक 'कसा ग्रांडे' बिल्डिंग में उन्हें आखिरी विदाई दे सकते हैं. शाम को 4 बजे आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा.