आज की अहम खबरों की बात करें तो बिहार के नवादा में एक परिवार ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया है. बताया जा रहा है कि परिवार कर्ज के बोझ के तले दबा था और वसूली वाले प्रताड़ित कर रहे थे. मरने वालों में से घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता पत्नी अनिता कुमारी और तीन बच्चे हैं. एलन मस्क की Twitter डील में सऊदी अरब के कारोबारी का निवेश होने के मामले पर बहस छिड़ गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से इस बारे में पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि एलन मस्क अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं? वहीं, टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया और इंग्लैंड का मुकाबला होना है. पढ़ें गुरुवार सुबह की 5 बड़ी खबरें.
1) Bihar: कर्ज के बोझ के तले दबे पूरे परिवार ने मजार पर जाकर खाया जहर, 5 की मौत
बिहार के नवादा में एक परिवार ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया है. बताया जा रहा है कि परिवार कर्ज के बोझ के तले दबा था और वसूली वाले प्रताड़ित कर रहे थे. मरने वालों में से घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता पत्नी अनिता कुमारी और तीन बच्चे हैं.
2) 'इतनी शक्तिशाली सरकार और एक सफाई कर्मचारी के खिलाफ यहां आई' CJI चंद्रचूड़ ने खारिज की याचिका
मद्रास हाई कोर्ट ने एक सरकारी स्कूल में पार्ट टाइम जॉब कर रहे सफाई कर्मचारी को स्थाई नियुक्ति में मिलने वाला लाभ देने का आदेश दिया था. इसके खिलाफ तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. जस्टिस चन्द्रचूड़ की बेंच ने कहा कि एक आदमी ने 22 साल तक स्कूल में अपनी सेवा दी. जब वो घर लौट रहा तो वो बिना किसी पेंशन , ग्रेच्युटी के. ये हमारे समाज का निचला स्तर है.
3) Elon Musk के 'सऊदी कनेक्शन' पर बाइडेन की नजर, जांच के घेरे में टेक्निकल रिलेशन
एलन मस्क की Twitter डील में सऊदी अरब के कारोबारी का निवेश होने के मामले पर बहस छिड़ गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से इस बारे में पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि एलन मस्क अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं? इस पर बाइडेन ने कहा कि इस मामले पर ध्यान दिया जा सकता है.
4) ब्रिटेन के किंग चार्ल्स पर फेंके गए अंडे, महारानी एलिजाबेथ की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे
यह घटना किंग चार्ल्स तृतीय के यॉर्कशायर के आधिकारिक दौरे के दूसरे दिन हुई. आरोपी ने किंग चार्ल्स तृतीय को निशाना बनाकर लगातार तीन अंडे फेंके थे. लेकिन निशाना चूकने की वजह से अंडें जमीन पर जा गिरे. इस बीच किंग चार्ल्स बेधड़क लोगों से मिलते और उनका अभिवादन स्वीकार करते रहे. इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.
टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया और इंग्लैंड का मुकाबला होना है. इस महामुकाबले के दौरान एडिलेड ओवल के मौसम पर भी सबकी निगाहें रहने वाली हैं. अच्छी बात यह है कि आईसीसी ने सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा है. ऐसे में नतीजा आने की पूरी संभावना है.
aajtak.in