Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 10 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

एलपीजी संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने PM मोदी से मुलाकात की. वहीं, यूपी में अब ओला, उबर समेत सभी टैक्सी एग्रीगेटर कंपनियों को संचालन से पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा.

Advertisement
हरदीप पुरी और पीएम मोदी संसद भवन में मिले. (Photo: Reuters) हरदीप पुरी और पीएम मोदी संसद भवन में मिले. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:35 PM IST

देश में बढ़ते एलपीजी संकट के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वहीं, यूपी में अब ओला, उबर और अन्य टैक्सी एग्रीगेटर कंपनियों को संचालन से पहले रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा. इन खबरों के अलावा, भारत सरकार ने चीन समेत सभी पड़ोसी देशों के लिए डायरेक्‍ट विदेशी निवेश नियमों में ढील दी. पढ़ें मंगलवार शाम की बड़ी खबरें.

Advertisement

LPG संकट के बीच संसद भवन में PM मोदी से मिले हरदीप पुरी

मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध के बीच भारत मे एलपीजी संकट गहरा गया है. भारत के कई शहरों में इसका असर देखने को मिल रहा है. इस बीच आज संसद भवन में एक अहम बैठक हुई. केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इस मीटिंग में शामिल हुए. 

यूपी में Ola, Uber के लिए आया नया नियम, करना होगा ये काम तभी चलेगी कैब

यूपी में अब ओला, उबर और अन्य टैक्सी एग्रीगेटर कंपनियों को संचालन से पहले रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा. योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है. आजतक ने अनुसार, परिवहन मंत्री दयाशंकर ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन, फिटनेस प्रमाणपत्र, मेडिकल टेस्ट और पुलिस सत्यापन के कोई भी टैक्सी सेवा संचालित नहीं की जा सकेगी. 

Advertisement

अर्शदीप सिंह पर ICC ने लिया तगड़ा एक्शन, वर्ल्ड कप फाइनल में डेरिल मिचेल को मारी थी गेंद

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर ICC का चाबुक चला है. टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान अर्शदीप सिंह ने बल्लेबाज डेरिल मिचेल की ओर तेज थ्रो किया था, जो उनके पैड पर लग गया. आईसीसी ने अर्शदीप पर 15 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया और उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया.

ईंधन संकट के बीच देश में LPG का प्रोडक्शन 10% बढ़ा, उद्योगों की गैस सप्लाई में सरकार ने की कटौती

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की वजह से LNG आपूर्ति में आई बाधा के बीच केंद्र सरकार ने घरेलू गैस आवंटन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. अब एलपीजी उत्पादन करने वाली इकाइयों को प्राथमिकता श्रेणी में रखा गया है. तेल रिफाइनरियों में एलपीजी उत्पादन लगभग 10 प्रतिशत बढ़ाया गया है और सभी रिफाइनरियां 100 प्रतिशत क्षमता पर काम कर रही हैं.

बदला नियम... अब भारत में चीन कर सकेगा ये काम, अन्‍य पड़ोसी देशों को भी मौका!

भारत सरकार ने चीन समेत सभी पड़ोसी देशों के लिए FDI नियमों में ढील दी है. यह ऐलान 10 मार्च को पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद हुआ. नए नियम के तहत अब इन देशों के शेयरधारकों वाली विदेशी कंपनियों को भारत में अलग अलग सेक्‍टर्स में निवेश करने के लिए अब सरकार की अनिवार्य मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी.

वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया पर पैसों की बारिश... BCCI देगा ₹131 करोड़ का इनाम

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है. BCCI ने टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है. बीसीसीआई की ओर से आज इस बात की घोषणा की गई. बता दें कि रविवार को फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था. 

Advertisement

बंगाल में हर बूथ की होगी लाइव वेबकास्टिंग, CEC ने हिंसा मुक्त चुनाव के लिए कसी कमर

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने राज्य के सभी 80 हजार से अधिक मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत लाइव वेबकास्टिंग होगी. सीईसी ज्ञानेश कुमार ने हिंसा मुक्त चुनाव का भरोसा दिलाते हुए पश्चिम बंगाल के लोकतंत्र और गौरवशाली इतिहास को भी याद किया.

NCERT की किताब से हटा'न्यायपालिका में करप्शन' का चैप्टर, मांगी माफी

NCERT ने कक्षा 8वीं की सोशल साइंस की किताब में विवादित न्यायपालिका के एक चैप्टर को शामिल करने पर अब सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. इसके साथ ही परिषद से बताया कि पूरी पुस्तकें वापस मंगा ली गई है और अब किताबों में उन चैप्टर को एड नहीं किया गया है. इसको लेकर  NCERT ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है.

T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद शादी करने जा रहे कुलदीप यादव... मसूरी में वंशिका संग लेंगे 7 फेरे

क्रिकेटर कुलदीप यादव 14 मार्च को वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे. शादी समारोह उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी के एक लग्जरी रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा. इस खास मौके पर दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा मेहमान ही शामिल होंगे. विवाह से एक दिन पहले यानी 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में आयोजित की जाएंगी. 

Advertisement

किसान की बेटी की शादी में अचानक पहुंचे राहुल गांधी, दुल्हन को दिया आशीर्वाद- VIDEO

सोनीपत के गोहाना क्षेत्र के गांव मदीना में उस समय खुशी का माहौल और खास हो गया, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अचानक किसान संजय मलिक के घर पहुंच गए. वे उनकी बेटी तन्नू मलिक की शादी में आशीर्वाद देने आए. इस दौरान राहुल गांधी ने परिवार संग समय बिताया और खाने में चूरमा, जलेबी, लड्डू और मिस्सी रोटी का भोजन किया.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement