भारतीय जनता पार्टी, चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और पवन कल्याण की पार्टी जन सेना ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ लड़ने का फैसला किया है. तीनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर सहमति बन गई है और जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है. बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के सिविक सेंटर में आयोजित महिला सम्मान समारोह के साथ अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है. वहीं, दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत के बाद सामने आए मायानगरी के स्याह सच ने सबको हैरान कर दिया था. पूरी फिल्म इंडस्ट्री ड्रग्स के जाल में उलझी हुई नजर आई थी. पढ़ें आज की पांच अहम खबरें..
1. लोकसभा चुनाव से पहले आंध्र प्रदेश में TDP-BJP और जन सेना में गठबंधन, सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार
भारतीय जनता पार्टी, चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और पवन कल्याण की पार्टी जन सेना ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ लड़ने का फैसला किया है. तीनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर सहमति बन गई है और जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है.
बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इसके अलावा पार्टी ने झारखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए भी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है और डॉ. प्रदीप वर्मा को कैंडिडेट घोषित किया है. बता दें कि बिहार में 11 सीटों के लिए विधान परिषद चुनाव हो रहा है.
3. 13,700 फीट की ऊंचाई पर बनी सेला टनल क्यों है खास? पढ़ें- चीन को कैसे मिलेगा इससे जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में 'सेला टनल' का उद्घाटन किया. ये दुनिया की सबसे लंबी डबल-लेन टनल है. 13 हजार 700 फीट की ऊंचाई पर बनी ये सुरंग रणनीतिक लिहाज से काफी अहम है. ये सुरंग असम के तेजपुर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग को जोड़ने वाली सड़क पर बनाई गई है. इसे बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने बनाया है.
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के सिविक सेंटर में आयोजित महिला सम्मान समारोह के साथ अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है. इस बार के बजट में महिला सम्मान योजना की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल टाउनहॉल सेशन में दिल्ली की महिला मतदाताओं से मुखातिब हुए.
दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत के बाद सामने आए मायानगरी के स्याह सच ने सबको हैरान कर दिया था. पूरी फिल्म इंडस्ट्री ड्रग्स के जाल में उलझी हुई नजर आई थी. अब बॉलीवुड के बाद टॉलीवुड ड्रग्स के घिनौने कारोबार की वजह से इस वक्त चर्चा में है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक तमिल प्रोड्यूसर जफर सादिक को गिरफ्तार किया है, जो 2000 करोड़ रुपए के इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का संचालन करता था.
aajtak.in