रूस-यूक्रेन विवाद अब जंग में तब्दील हो गया है. रूसी फौज ने कल यूक्रेन की राजधानी कीव समेत 12 जगहों पर मिसाइल हमले किए. दोनों तरफ से कई लोगों के मारे जाने की भी ख़बर है. वहीं रूस ने कल यूक्रेन के चेर्नोबल न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा कर लिया और कहा जा रहा है कि वो जल्द ही राजधानी कीव को भी कब्जे में ले सकता है. तो अब इन सारे घटनाक्रम को जोड़ते हुए यहां से इस युद्ध का भविष्य क्या दिख रहा है?
यूपी में पांचवे चरण का चुनाव
बात अब उत्तरप्रदेश की. जहां अब तक करीब 60 फीसदी सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. पिछले विधानसभा चुनाव की अगर बात करें तो इन चार फेज़ में बीजेपी ने 192 सीटें जीतकर सत्ता की दहलीज़ पर कदम रख दिया था, लेकिन इस बार जानकार कह रहे हैं कि टक्कर ज़रा कांटे की है। इस बार इन सीटों पर किस तरह का गुणा-गणित बैठ रहा है। समीकरण किस ओर इशारा कर रहे हैं?
श्रावस्ती के मुद्दे और मूड
यूपी में पांचवे चरण में जिन ज़िलों में वोटिंग होगी उसमें से ही एक ज़िला है श्रावस्ती. श्रावस्ती से महात्मा बुद्ध ने शांति का संदेश दिया था, लेकिन चुनावी माहौल में वोटर्स के मूड से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के मन में बेचैनी है. लोगों से समझिए उनके मुद्दों को और मूड.
भारत बनाम श्रीलंका
टीम इंडिया ने कल धमाकेदार अंदाज़ में श्रीलंका को 62 रनों से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंडिया की शुरुआत शानदार रही. रोहित शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 111 रन जोड़े. टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद ख़राब रही. 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी. तो इंडिया के लिए क्या पोजिटिव्स रहे, अगले 2 मैचों में टीम की स्ट्रैटेजी क्या होगी और क्या श्रीलंका कमबैक कर पाएगी?
25 फरवरी 2022 का 'आज का दिन' सुनने के लिए यहां क्लिक करें...
aajtak.in