पुणे पुलिस ने एक बड़े अभियान के तहत आलंदी-तुलापुर रोड स्थित एक आलीशान बंगले में चल रही कथित हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया. देर रात की गई कार्रवाई में पुलिस ने 156 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल हैं. जांच के दौरान पार्टी स्थल से प्रतिबंधित सामग्री, हुक्का फ्लेवर और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया. शुरुआती जांच में सामने आया कि आयोजन के लिए मिली अनुमति की समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद कार्यक्रम जारी रखा गया था.