महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए छात्रों में उत्साह और श्रद्धा देखी जा रही है. परीक्षा शुरू होने से पहले 12वीं के छात्र अपने हॉल कार्ड लेकर गणपति बप्पा के मंदिर सिद्धिविनायक पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया. यह परंपरा छात्रों को मानसिक शक्ति देने और परीक्षा के लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरने का अहम हिस्सा है.