महाराष्ट्र में धनगर आरक्षण की मांग को लेकर जारी आंदोलन अब तेज हो गया है. भूख हड़ताल के 9वें दिन भी कोई ठोस फैसला नहीं होने पर आंदोलनकारी नेता दीपक बोराडे ने विरोध को और उग्र करने की चेतावनी दी है. उन्होंने अपने समर्थकों और सभी समुदायों से मुंबई पहुंचकर 'शहर को पैक करने' की अपील की है, जैसा कि मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान देखा गया था. इस बीच मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल ने भी बोराडे को समर्थन देने के लिए मुंबई पहुंचने का ऐलान किया है, जिससे आंदोलन को और मजबूती मिलने की संभावना है.